SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 163
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १२२ सोमसेनभट्टारकविरचित ये पूजयन्ति तान् देवान् तेषां गृहेषु शाश्वती । लक्ष्मीर्वसति गोऽश्वादिमहिषीसर्वसम्पदः || २१४ ॥ जो पुरुष इन देवोंकी पूजा करते हैं उनके घरोंमें हमेशा लक्ष्मीका निवास रहता है और गाय, घोड़े, भैंस आदि सब तरह की सम्पदाएं भी सदा निवास करती हैं ॥ २१४ ॥ इह जन्मनि संक्लेशव्याधयो न कदाचन । भवन्ति तस्य देवानां सामर्थ्यात्पुण्यसद्मनि ॥ २१५ ॥ उस पुरुष के पुण्यगृह में उन देवोंके सामर्थ्य से इस जन्ममें कभीभी संक्केश व्याधि आदिक रोग नहीं होते ॥ २१५ ॥ अन्त्ये सन्न्यासमादाय समाधिमरणं भवेत् । स्वर्गमुक्तिप्रदं रम्यमनन्तसुखसागरम् ॥ २१६ ॥ अन्त समय में उसका संन्यास धारण पूर्वक समाधिमरण होता है। जो समाधिमरण स्वर्ग-मोक्षको देनेवाला है और अनन्त सुखका रमणीय खजाना है ॥ २१६ ॥ इत्येवं कथितो जिनेन्द्रवचनादाचारधर्मो मया श्रीभट्टारकसोमसेनगणिना संक्षेपतः सत्क्रियः । देवाराधनहोमनित्यमहसां लक्ष्मीप्रमोदास्पदं ये कुर्वन्ति नरा नरोत्तमगुणास्ते हो लभन्ते शिवम् || २१७॥ इस तरह पूर्वोक्त रीतिसे मुझ श्रीभट्टारक सोमसेन गणीने जिनेन्द्रके वचनसे कहे हुए देवोंकी आराधना, होम और नित्य पूजोत्सवकी समीचीन क्रियारूप आचार धर्मको कह । जो उत्तम गुण पुरुष इस आचार धर्मका पालन करते हैं वे अनन्त चतुष्टय स्वरूप मोक्षको प्राप्त होते हैं ॥ २१७ ॥ सरस्वत्याः प्रसादेन काव्यं कुर्वन्ति पण्डिताः । ततः सैषा समाराध्या भक्त्या शास्त्रे सरस्वती ।। २९८ ॥ सरस्वतीके प्रसादसे पंडितजन काव्यरचना करते हैं इसलिए शास्त्र में उस सरस्वतीकी भक्ति - पूर्व आराधना करनी चाहिए ॥ २९८ ॥
SR No.023170
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSomsen Bhattarak, Pannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prasarak Karyalay
Publication Year1924
Total Pages440
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy