________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
मुंबई के जैन.मन्दिर
२०७
| परेल - भोईवाडा (३२६)
श्री महावीर स्वामी भगवान गृह मन्दिर वीरदर्शन, पहला माला, ४२ परेल भोईवाडा, परेल, मुंबई - १२.
टे. फोन-४११ २६ २५ महेशभाई विशेष :- हमारे परेल भोईवाडा के जैन बन्धुओं ने यह गृह मन्दिर बहुत ही सुन्दर बनाया हैं।
इसकी प्रतिष्ठा परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय मोहन - प्रताप के पट्टधर पूज्यपाद युगदिवाकर आचार्य भगवंत श्री विजय धर्मसूरीश्वरजी म. सा. आदि मुनि भगवंतो की शुभ निश्रा में वि. सं. २०२९ का माह वदि १२, गुरुवार, ता. १-३-७३ को खूब आनन्द मंगल के साथ हुई थी।
यहाँ मूलनायक श्री महावीर प्रभु के साथ चौमुखी प्रतिमाजी सहित आरस की ५ प्रतिमाजी, पंचधातु की ४ प्रतिमाजी, सिद्धचक्रजी - ३, अष्टमंगल - १ सुशोभित हैं।
यहाँ श्री घंटाकर्ण वीर, श्री नाकोडा भैरूजी, श्री मणिभद्रवीर, श्री चक्रेश्वरी देवी, श्री पद्मावती देवी, श्री अंबिकादेवी के अलावा श्री राणकपुरजी, श्री जलमन्दिर, श्री शत्रुजय, त्रिशला माता का झुला, मेघरथ का दसवा भव, नेम - राजुल बरात, श्रेयांसकुमार से ऋषभ प्रभु का पारणा, सभी कांच के चित्र दर्शनीय हैं। यहाँ श्री जैन युवा मण्डल, त्रिशला महिला मण्डल, श्री वर्धमान जैन पाठशाला व उपासरा की व्यवस्था हैं।
दादर - मध्य रेलवे (३२७)
श्री शीतलनाथ भगवान गृह मन्दिर आराधना भवन, रॉयल गेस्ट हाउस के उपर, मोहम्मद मंजिल, दादा साहेब फालके रोड,
___ दादर (पूर्व), मुंबई - ४०० ०१४. टे. फोन-४१४ ९५ ११ - शांतिलालभाई, ४११ ३७ ५६ - हरखभाई विशेष :- श्री दादर कच्छी जैन संघ द्वारा संस्थापित एवं संचालित इइ गृहमंदिर की अंजनशलाका एवं चल प्रतिष्ठा गच्छाधिपति आ. श्री गुणसागरसूरीश्वरजी म. के समुदाय के साहित्य प्रेमी आचार्य श्री कलाप्रभसागर सूरीश्वरजी म. आदि एवं पूज्य साध्वीजी गण की पावन निश्रा में वि. सं. २०५० का मगसर सुदि २, रविवार, तारीख ४-१२-१९९४ को हुई थी।
यहाँ मूलनायक श्री शीतलनाथ भगवान एवं आजुबाजु में श्री विमलनाथ भगवान एवं श्री शांतिनाथ भगवान की पाषाण की ३ प्रतिमाजी, पंचधातु की ३ प्रतिमाजी, सिद्धचक्रजी - २, अष्टमंगल - १ तथा चक्रेश्वरी एवं महाकाली देवी बिराजमान हैं।
For Private and Personal Use Only