________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
रघुवंश
अथ स्तुते बन्दिभिरन्व यज्ञैः सोमार्कवंश्ये नरदेतलोके। 6/8 इतने मे सब राजाओं का वंश जानने वाले भाटों ने सूर्य और चन्द्रमा वंश से उत्पन्न होने वाले सब राजाओं की प्रशंसा की। तस्माद्पावर्तत कुंडिनेशः पर्वात्य सोमइवोष्णरश्मेः। 7/33 फिर कुंडिनपुर के राजा वैसे ही लौट आए, जैसे अमावस्या होने से सूर्य के पास से चन्द्रमा लौट आता है। श्रियमवेक्ष्य स रंध्रचलामभूदनलसोऽनल सोम समद्युतिः। 9/15 वे अग्नि और चन्द्रमा के सामन तेजस्वी लगने लगे। वे जानते थे कि जहाँ एक भी दोष आया कि लक्ष्मी हमें छोड़कर भागी। यः ससोम इव धर्म दीधितिः सद्विजिह्व इव चंदन दुमः। 11/64 इस वेश में ऐसे जान पड़ते थे जैसे सूर्य के साथ चन्द्रमा हो या चंदन के पेड़ से साँप लिपटे हों। तस्यौरसः सोमसुतः सुतोऽभून्नेत्रोत्सवः सोमइव द्वितीयः। 18/27 उनको कौशल्य नाम का पुत्र हुआ, जो सबकी आँखों को उसी प्रकार आनंद देने
वाला था, मानो दूसरा चंद्रमा ही हो। 12. हिमकर :-[हि+म+करः] चाँद, चंद्रमा।
उपययौ तनुतां मधुखंडिता हिमकरोदयपांडु मुखाच्छविः। 9/38 जैसे अपने प्रियतम से समागम न होने के कारण खंडिता नायिका सूखती जाती
है, वैसे ही उसका चन्द्रमावाला मुख भी पीला पड़ता गया। 13. हिमांशु :-[हि+म+अंशुः] चाँद, चन्द्रमा।
पर्यायपीतस्य सुरैर्हिमांशोः कलाक्षयः श्लाघ्यतरोहिवृद्धेः। 5/16 उस चंद्रमा के समान बड़े सुंदर लग रहे हैं, जिसकी सारी कलाएँ धीरे-धीरे देवताओं ने पी डाली हो। यस्यात्मगेहे नयनाभिरामाकांतिर्हिमांशोरिव संनिविष्टा। 6/47 चंद्रमा की चाँदनी के समान आँखों को सुख देने वाला इनका प्रकाश तो घर में रहता है।
इन्दुमती 1. इन्दुमती :-[इन्दु+मतुप्+ङीप्] अज की पत्नी, भोज की बहन इन्दुमती।
For Private And Personal Use Only