________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
382
कालिदास पर्याय कोश
निधौत दानामल गण्ड भित्तिर्वन्यः सरितो गज उन्ममज्ज। 5/43 एक जंगली हाथी नर्मदा के जल में से झूमता हुआ निकला, जल में स्नान करने के कारण उसके माथे के दोनों ओर का मद धुल गया था।
वय
1. आयु :-[आ + इ + उस्] जीवन, जीवनावधि।
आयुर्देहातिगैः पीतं रुधिरं तुपतत्रिभिः। 12/48 क्योंकि बाण तो उनकी आयु पीने के लिए गए थे, उनका रक्त तो पिया पक्षियों
ने।
2. दश :-[दंश् + अङ् + नि० टॉप्] आयु, जीवन की एक अवस्था या काल।
तं श्लाघ्यसंबन्धमसौ विचिन्त्य दारक्रियायोग्य दशं च पुत्रम्। 5/40 रघु ने भी सोचा कि भोज के वंश के साथ अपने कुल का संबंध करना ठीक ही
होगा और कुमार अज भी विवाह के योग्य हो गए हैं। 3. वय :-[अजं + असुन्, वी भावः] आयु, जीवन का कोई काल या समय,
जवानी। एकातपत्रं जगतः प्रभुत्वं नवं वयः कान्तमिदं वपुश्च। 2/47 क्योंकि तुम एक साधारण गौ के पीछे इतना बड़ा राज्य, यौवन और ऐसा सुंदर शरीर छोड़ने पर उतारू हो गये हो। काकपक्षधरमेत्य याचितस्तेजसां हि न वयः समीक्ष्यते। 11/1 काकपक्षधारी राम को हमारे साथ भेज दीजिए। ठीक ही है, जो तेजस्वी होते हैं, उनके लिए उम्र (अवस्था) नहीं विचार की जाती। शिश्रिये श्रुतवतामपश्चिमः पश्चिमे वयसि नैमिषं वशी। 19/1 विद्वान राजा सुदर्शन बुढ़ापे में नैमिषारण्य में रहने लगे।
वरज
1. अनुज :-[अनु + जन् + ड, क्त वा] बाद में उत्पन्न, छोटा भाई।
असौ कुमारस्तमजोऽनुजास्त्रिविष्टयस्येव पतिं जयन्तः। 6/78 जैसे इंद्र के पुत्र जयंत बड़े प्रतापी हुए थे, वैसे ही कुमार अज भी उन्हीं प्रतापी रघु के पुत्र हैं।
For Private And Personal Use Only