SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 86
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir जयन्त [ अंक २ ___ जयन्त-अगर सबका यथा योग्य सम्मान किया जाय तो कोड़ेकी मारसे फिर कौन बचेगा ? अपनी इज्ज़त और ओहदेको देखकर इनकी खातिर कीजिये ; योग्यता देखनेकी ज़रूरत नहीं । उनकी योग्यता नितनी ही कम होगी उतनी ही अधिक आपकी उदारता प्रकट होगी। अच्छा, इन्हें ले जाइये। धू०-आइये, चलिये, महाशयो ! जयन्त-मित्रो ! उनके साथ जाओ। हम लोग कल तुम्हारा खेल अवश्य देखेंगे। (पहिले नटके सिवा और सब धूर्जटिके साथ जाते हैं । ) कहो, मेरे मित्र ! क्या तुमलोग मातंगकी हत्याका नाटक खेल सकते हो? प.नट-क्यों नहीं; महाराज ? अवश्य खेल सकते हैं। जयन्त-ठीक है । कल रातको वही नाटक होगा । ज़रूरत पड़नेपर, उस नाटकमें दस बीस पंक्तियोंका एक भाषण अगर जोड़ दिया जाय तो क्या तुम लोग उसे कण्ठ नहीं कर सकते ? प०नट-क्यों नहीं, ? अच्छी तरह कर सकते हैं। जयन्त-ठीक है । तो अब तुम भी उनके साथ जाओ। पर,ए, सुनो, उनसे हँसी मसखरी न करना । ( नट जाता है । ) मित्रो ! अब रातको मैं तुम लोगोंसे मिलंगा । तुम लोगोंके आनेसे मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। नय-महाराज ! अब हम लोग भी आशा चाहते हैं । जयन्य-हां हां, तुम लोग जासकते हो । ईश्वर तुम्हारा भला करे ! (नय और विनय जाते हैं ।) For Private And Personal Use Only
SR No.020403
Book TitleJayant Balbhadra Desh ka Rajkumar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorGanpati Krushna Gurjar
PublisherGranth Prakashak Samiti
Publication Year1912
Total Pages195
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy