SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 410
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ तिलोयपण्णत्ती और यतिवृषभ श्री पं० जुगलकिशोर मुख्तार, अधिष्ठाता वीरसेवामन्दिर ग्रंथका सामान्य परिचय और महत्व -- तिलोयपण्णत्ती ( त्रिलोकप्रज्ञप्ति ) तीन लोकके स्वरूपादिका निरूपक महत्वपूर्ण प्रसिद्ध प्राचीन ग्रंथ है --प्रसंगोपात्त जैनसिद्धान्त, पुराण और भारतीय इतिहासकी भी कितनी ही सामग्री इसमें है । इसके सामान्यजगत्स्वरूप, नरकलोक, भवनवासिलोक, मनुष्यलोक, तिर्यक्लोक, व्यन्तरलोक, ज्योतिर्लोक, सुरलोक, और सिद्धलोक नामके नौ महा अधिकार हैं । अवान्तर अधिकारोंकी संख्या १८० के लगभग है; क्योंकि द्वितीयादि महाधिकारोंके अवान्तर अधिकार क्रमशः १५, २४, १६, १६, १७, १७, २१, ५ ऐसे १३१ हैं और चौथे महाधिकारके जम्बूद्वीप, घातकी - खण्डद्वीप और पुष्करद्वीप नामके अवान्तर अधिकारों में से प्रत्येकके फिर सोलह, सोलह ( ४८ ) अन्तरअधिकार हैं । इस तरह यह ग्रंथ अपने विषयका विस्तार से प्ररूपण करता है। इसका प्रारम्भ-सिद्धि कामना के लिए सिद्धस्मरणमय निम्न गाथासे होता है "अठ्ठावह कम्म - वियला णिठ्ठिय-कजा पणठ्ठ-संसारा । दिट्ठ-सयलठ्ठ - सारा सिद्धा सिद्धि मम दिसंतु ॥ १ ॥” न्तिम भाग इस प्रकार है "पणमह जिणवरवसहं गणहरवसहं तहेव गुण [हर] वसहं । दट्ठूण परिसवसहं [?] जदिवसहं धम्म-सुत्त पाढग-वसहं ॥ ६-७८ ॥ चुरिणसरूवं श्रत्थं करणसरूव पमाण होदि कि [?] जं तं । अट्ट-सहस्स- पमाणं तिलोयपराणप्ति णामाए ॥ ७६ ॥ एवं आइरिय-परंपरागए तिलोयपराणत्तीए सिद्धलोयस्वरूवणिरूवणपराणत्ती णाम raमो महाहियरो सम्मत्तो ॥ मगभावण पवयण भत्तिष्पचोदिदेण मया । भणिदं गंथप्पवरं सोहंतु वहु सुदाइरिया ॥ ८० ॥ तिलोय पण्णत्ती सम्मत्ता ॥" ३२३ -
SR No.012085
Book TitleVarni Abhinandan Granth
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKhushalchandra Gorawala
PublisherVarni Hirak Jayanti Mahotsav Samiti
Publication Year1950
Total Pages716
LanguageHindi
ClassificationSmruti_Granth
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy