SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 441
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ज्ञानार्णवः । अथ चत्वारिंशं प्रकरणम् । ४१७ Oc इस प्रकरणमें रूपातीत ध्यानका वर्णन करते हैं. सो, प्रथम ही असमीचीन ध्यानका निषेध करते हैं, - वीतरागं स्मरन्योगी वीतरागो विमुच्यते । रागी सरागमालव्य क्रूरकर्माश्रितो भवेत् ॥ १ ॥ अर्थ- - ध्यान करनेवाला योगी वीतरागका ध्यान करता हुआ वीतराग होकर, कमसे छूट जाता है । और रागीको अवलंबन करके, ध्यान करनेसे रागी होकर, कर्मोके आश्रित हो जाता है अर्थात् अशुभ कर्मो से बँध जाता है ॥ १ ॥ क्रूर मत्रमण्डलमुद्रादिप्रयोगैर्ध्यातुमुद्यतः । सुरासुरनरनातं क्षोभयत्यखिलं क्षणात् ॥ २ ॥ अर्थ --- यदि ध्यानी मुनि मन्त्र, मंडल, मुद्रादि प्रयोगोंसे ध्यान करनेमें उद्यत हो तो समस्त सुर, अमुर और मनुष्योंके समूहको क्षणमात्रमें क्षोमित करसकता है ॥ २ ॥ क्रुद्धस्याप्यस्य सामर्थ्यमचिन्त्यं त्रिदशैरपि । अनेकविक्रियासारध्यानमार्गावलम्बिनः ॥ ३ ॥ अर्थ — अनेक प्रकारकी विक्रियारूप असार ध्यानमार्गको अवलंबन करनेवाले क्रोधीके भी ऐसी शक्ति उत्पन्न हो जाती है कि जिसका देव भी चिन्तवन नहिं कर सकते ॥ ३ ॥ उपजातिः । बहूनि कर्माणि मुनिप्रवीरैविद्यानुवादात्प्रकटीकृतानि । असंख्य भेदानि कुतूहलार्थं कुमार्गकुध्यानगतानि सन्ति ॥ ४ ॥ अर्थ-ज्ञानी मुनियोंने विद्यानुवादपूर्व से असंख्य भेदवाले अनेक प्रकारके विद्वेषण उच्चाटन आदि कर्म कौतूहलके लिये प्रकट किये हैं । परन्तु वे सब कुमार्ग और कुध्यानके अन्तर्गत हैं ॥ ४ ॥ उपेन्द्रवज्रा । असावनन्तप्रथितप्रभावः स्वभावतो यद्यपि यन्त्रनाथः । नियुज्यमानः स पुनः समाधौ करोति विश्वं चरणाग्रलीनम् ॥५॥ अर्थ-यद्यपि यह आत्मा खभावसे ही अनन्त और जगप्रसिद्ध प्रभावका धारक है फिर समाधिमें ( ध्यानमें ) जोड़ा हुआ हो तो यह समस्त जगतको अपने चरणोंमें लीन कर लेता हैं ॥ ५ ॥ ५३
SR No.010853
Book TitleGyanarnava
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Baklival
PublisherParamshrut Prabhavak Mandal
Publication Year1913
Total Pages471
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy