SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 235
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ज्ञानार्णवः। इसप्रकार लो भकपायका वर्णन किया । अब सामान्यरूपसे चारों कपायोंके त्याग कर नेका उपदेश करते हैं, वंशस्थ । शमाम्बुभिः क्रोधशिखी निवार्यताम् नियम्यतां मानमुदारमार्दवैः । इयं च मायाऽऽर्जवतः प्रतिक्षणं निरीहतां चाश्रय लोभशान्तये ॥७२॥ अर्थ-हे आत्मन् ! शान्तभावरूपी जलसे तो क्रोधरूपी अमि निवारण कर और उदार मार्दव अर्थात् कोमल परिणामोंसे मानको ( मानरूप हाथीको ) नियन्त्रित कर (वश कर ) तथा मायाको निरन्तर आर्जवसे दूर कर और लोभकी शान्तिके लिये निर्लोभताका आश्रय कर । इसप्रकार चारों कषायोंको दूर करनेका उपदेश है ।। ७२ ॥ यत्र यत्र प्रसूयन्ते तव क्रोधादयो द्विषः। तत्तत्प्रागेव मोक्तव्यं वस्तु तत्सूतिशान्तये ॥७३॥ अर्थ-हे आत्मन् ! तेरे जिस जिस पदार्थमें क्रोधादिक शत्रु उत्पन्न होते हैं वही वही वस्तु उन क्रोधादिकी शान्तिके लिये प्रथमहीसे त्याग देनी चाहिये । इसप्रकार कषायोंके वाद्य कारणोंके त्यागका उपदेश है ॥ ७३ ॥ येन येन निवार्यन्ते क्रोधाद्याः परिपन्थिनः । स्वीकार्यमप्रमत्तेन तत्तत्कर्म मनीषिणा ॥७४ ॥ अर्थ-तथा जिस जिस कार्यके करनेसे क्रोधादिक शत्रुओंका निवारण हो, वुद्धिमानको वह वह कार्य निरालस्य हो खीकार करना चाहिये ।। ७४ ॥ . गुणाधिकतया मन्ये स योगी गुणिनां गुरुः ।। तन्निमित्तेऽपि नाक्षिप्तं क्रोधाद्यैर्यस्य मानसं ॥ ७९ ॥ अर्थ-जिस मुनिका मन क्रोधादिक कपायोंके निमित्त मिलनेपर क्रोधादिकसे भी विक्षिप्त न हो अर्थात् जिसके क्रोधादिक उत्पन्न न हों वही योगी गुणाधिकतासे गुणीजनोंका गुरु है, ऐसा मैं मानता हूं। यहां क्रोधादिकका कारण मिलनेपर भी जिनके क्रोधादिक न हों उनकी प्रशंसा कीगई ।। ७५ ।। यदि क्रोधादयः क्षीणास्तदा किं खिद्यते वृथा । तपोभिरथ तिष्ठन्ति तपस्तत्राप्यपार्थकम् ॥ ७६ ॥ अर्थ-हे मुने ! यदि क्रोधादिक कपाय क्षीण हो गये तो तप करके खेद करना व्यर्थ है, क्योंकि क्रोधादिकका जीतना ही तप है । और यदि क्रोधादिक तेरे तिष्ठते हैं तो भी तप करना व्यर्थ है, क्योंकि कषायीका तप करना व्यर्थ ही होता है ।। ७६ ॥
SR No.010853
Book TitleGyanarnava
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Baklival
PublisherParamshrut Prabhavak Mandal
Publication Year1913
Total Pages471
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy