SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 204
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १८० रायचन्द्रजैनशास्त्रमालायाम् अर्थ — श्रीमज्जिनेन्द्रभगवान के परमागममें समस्त परिग्रहोंका त्याग ही महाव्रत कहा है । उसको जो कोई अन्यथा कहता है वह नीच है तथा अपना और दूसरोंका घातक है ॥ २२ ॥ यमप्रशमजं राज्यं तपः श्रुतपरिग्रहं । योगिनोsपि विमुञ्चन्ति वित्तवेतालपीडिताः ॥ २३ ॥ अर्थ- जो धनरूमी पिशाचसे पीडित हैं ऐसे योगी मुनि भी यम, नियम व शान्तभावोंसे उत्पन्न राज्यको तथा तप और शास्त्रस्वाध्यायादिके ग्रहणको छोड देते हैं ॥ २३ ॥ पुण्यानुष्ठानजातेषु निःशेषाभीष्टसिद्धिषु । कुर्वन्ति नियतं पुंसां प्रत्यूहं धनसंग्रहाः ॥ २४ ॥ अर्थ-धनका संग्रह पुरुषोंके पुण्यकार्यों से उत्पन्न हुई समस्त मनोवांछितकी देनेवाली सिद्धियोंमें विघ्न करता है ॥ २४ ॥ अत्यक्तसंगसन्तानो मोक्तमात्मानमुद्यतः । Traft जानाति खं धनैः कर्मबन्धनैः ॥ २५ ॥ न अर्थ -- नहीं तजी है परिग्रहकी बासना जिसने ऐसा पुरुष अपनेको मुक्त करनेके लिये उद्यमी है, परन्तु अपना आत्मा परिग्रहके कारण कर्मोंके दृढबंधनों से बँधता है तो भी उसे नहीं जानता । क्योंकि, परिग्रहलोलुप प्रायः अंधेकी समान होता है ॥ २५ ॥ अपि सूर्यस्त्यजेद्धाम स्थिरत्वं वा सुराचलः । न पुनः संगसंकीर्णो मुनिः स्यात्संवृतेन्द्रियः ॥ २६ ॥ अर्थ - कदाचित् सूर्य तो अपना प्रकाश छोड़दे और सुमेरुपर्वत स्थिरता (अचलता) छोड़दे तो संभव है; परन्तु परिग्रहसहित मुनि कदापि जितेन्द्रिय नहीं हो सकता ॥ २६ ॥ बाह्यानपि च यः सङ्गान्परित्यक्तुमनीश्वरः । स क्लीबः कर्मणां सैन्यं कथमग्रे हनिष्यति ॥ २७ ॥ अर्थ - जो पुरुष बाह्य परिग्रहोंको छोड़ने में असमर्थ है वह नपुंसक ( नामर्द वा कायर) आगे कर्मोंकी सेनाको कैसे हनैगा ? ॥ २७ ॥ स्मरभोगीन्द्रवल्मीकं रागाद्यरिनिकेतनं । क्रीडास्पदमविद्यानां वुधैर्वित्तं प्रकीर्तितम् ॥ २८ ॥ अर्थ - विद्वानोंने (ज्ञानी पुरुषोंने ) धनको कामरूपी सर्पकी बांबी तथा रागादि दुश्मनोंके रहनेका घर और अविद्याओंके क्रीडा करनेका स्थानस्वरूप कहा है ॥ २८ ॥ अल्पे धनजम्बाले निमग्नो गुणवानपि । जगत्यस्मिन् जनः क्षिमं दोषलक्षैः कलङ्कयते ॥ २९ ॥
SR No.010853
Book TitleGyanarnava
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Baklival
PublisherParamshrut Prabhavak Mandal
Publication Year1913
Total Pages471
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy