SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 267
Loading...
Download File
Download File
Translation AI Generated
Disclaimer: This translation does not guarantee complete accuracy, please confirm with the original page text.
Time-Decision. 179 (3) There is no clear mention in any text or inscription that indicates that Maghanandi, Dharasen, Pushpadanta, Bhootbali, and Gunadhar, Nagahastin, Aryamakshu, Yativrishabha, and Uccaranaacharya, all or any of them, were in the lineage of Kundakunda or came after him. There are many lists of Acharyas who came after Kundakunda, but none of them mention these Acharyas, which makes it difficult to believe that they came after Kundakunda. However, in one place, in the inscription number 105 (254) of Shravanabelagola, these sentences are found: "Pushpadanta and Bhootbali, both were disciples of Alik, and from them, Arhadbali ruled, as if two new shoots have been taken by the Kalpavriksha to give fruits to the people of the world. These Arhadbali, due to the nature of time, divided the original Sangha, which is the Kundakundanvaya, into four parts, and those divisions are four Sangha named Sen, Nandi, Dev, and Singh. Whoever considers the real difference in these four Sangha is a Kudrusti."
Page Text
________________ समय-निर्णय । १७९ ( ३ ) किसी भी ग्रंथ अथवा शिलालेखादिमें ऐसा कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता जिससे यह साफ तौरपर विदित होता हो कि उक्त माघनंदी, धरसेन, पुष्पदंत, भूतबलि, तथा गुणधर, नागहस्ति, आर्यमक्षु, यतिवृषभ और उच्चारणाचार्य, ये सब अथवा इनमेंसे कोई भी - कुन्दकुन्दकी आचार्यसंततिमें अथवा उनके बाद हुए हैं । कुन्दकुन्दके बाद होनेवाले आचार्योंकी जगह जगह अनेक नाममालाएँ मिलती हैं, उनमें से किसीमें भी इन आचार्यों का कोई नाम न होने से इन आचार्योंका कुन्दकुन्दके बाद होना जरूर खटकता है । हाँ एक स्थानपर श्रवणबेलगोलके १०५ (२५४) नम्बर के शिलालेखमेंये वाक्य जरूर पाये जाते हैं— यः पुष्पदन्तेन च भूतबल्याख्येनापि शिष्यद्वितयेन रेजे । फलप्रदानाय जगज्जनानां प्राप्तोङ्कराभ्यामिवकल्पभूजः ॥ अर्हद्बलिस्संघचतुर्विधं स श्रीकोण्डकुन्दान्वयमूल संघ | कालस्वभावादिह जायमान- द्वेषेतराल्पीकरणाय चक्रे ॥ सिताम्बरादौ विपरीतरूपेऽखिले विसंधे वितनोतु भेदं । तत्सेन- नन्दि-त्रिदिवेश-सिंहस्संघेषु यस्तं मनुते कुदृक्षः ॥ इन वाक्योंमें यह बतलाया गया है कि " पुष्पदन्त और भूतबलि दोनों अलिके शिष्य थे और उनसे अर्हद्वलि ऐसे राजते थे मानों जगज्जनों को फल देनेके लिये कल्पवृक्षने दो नये अंकुर ही धारण किये हैं । इन्हीं अर्हद्बलिने कालस्वभावसे उत्पन्न होनेवाले रागद्वेषों को घटानेके लिये कुन्दकुन्दान्वयरूपी मूलसंघको चार भागों में विभाजित किया था और वे विभाग सेन, नन्दि, देव तथा सिंह नामके चारसंघ हैं . इन चारों संघों में जो वास्तविक भेद मानता है वह कुदृष्टि हैं । " Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.010669
Book TitleRatnakarandaka Shravakachara
Original Sutra AuthorN/A
AuthorJugalkishor Mukhtar
PublisherManikchand Digambar Jain Granthamala Samiti
Publication Year1982
Total Pages456
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy