________________
( ७३ )
1
॥
हिये का फूटा दांतों का टूटा । वोकेसे मुंह का यह व्याह लिये जाय || बूढा छोटी० ॥ शेम शेम || २ || डाढी मुंडाई, मूछें कटाई | चहरे पै उवटन मलाय लिये जाय । बूढा छोटी० ॥ शेम० शे० ॥ ३ ॥ सिर को रंगाया, सुरमा लगाया । मुखपै तो पौडर लगाय लिये जाय । वढा छोटी || शेम शेम० ॥ ४ ॥ गर्दन है हिलती, आंखें हैं मिलती, हाथों में कंगना बंधाय लिये जाय । बूढा छोटी० । शेम शेप० ॥ ५ ॥ 1 मिस्सी लगाई, महंदी रचाई। सिर पै तो सेहरा बंधाय लिये जाय | बुड्डा० || शेम शेम ॥ पोती सी दुल्हन, बाबा सा दुल्हा । रोती रोती छोकरी उडाय लिये जाय । बुड्डा० || शेम शेय० ॥ ७ ॥ ग्यारह की बनी, अस्सी का बन्ना । रुपयों की थैली झुकाय लिये जाय । वुड्डा छोटी० ॥ शेम शेम ॥ ८ ॥ देखो यह बूढा बुद्धि का कूढा, करने को विधवा ये व्याह लिये जाय । वुड्डा छोटी सी ० ॥ शेम शेम ॥ ६ ॥
६ ॥
६५
( चोरी का ड्रामा )
(चोर) चलो चोरी करे चलो चोरी करें, जाकर किसीका धन हम हरें || टेक ||