SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 110
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ चोर ६७ ही बस्ता फेंक उन के साथ भाग जाना चाहता था। मैंने जैसे-तैसे उसे रोका और फल-मिठाई उसे खिलाने लगी। कहा, "सबेरे से गया, तुझे भूख नहीं लगी, प्रद्युम्न ?” खाने तो वह लगा; पर मन उसका दोस्तों में था। इतने में आया दिलीप । बोला, "चाची, एक चोर पकड़ा गया है, चोर । बाहर गली में सिपाही उसे ले जा रहे थे। सच्ची, चाची!" मैंने अनायास कहा, “कहाँ रे ?" दिलीप कापी-किताब फेंकते हुए बोला, “यह बाहर ही तो गली के बाहर ।" "तो चलो, होगा ले, अरे खाता क्यों नहीं ?" लेकिन प्रद्युम्न का मुंह रुक गया था । बरफी का पहला टुकड़ा भी नीचे नहीं उतरा था। वह भूला-सा सामने देखता रह गया था। "ले खाता क्यों नहीं ? खाकर कहीं जाना।' परन्तु प्रद्युम्न कुछ देर उसी तरह खोया-सा रहा; फिर एक दम उठ कर वहाँ से भाग छूटा। मैंने तब दिलीप से कहा, "जा भय्या, देख तो, वह कहाँ जा रहा है ?" दिलीप स्वयं ही जाना चाहता था । इसी से वह भी लपककर भाग गया । आने पर देखा कि दिलीप जितना उल्लसित है, प्रद्युम्न उतना ही चिन्तित दीखता है। मैं दिलीप से पूछने-ताछने लगी और वह मुझे अपनी सुनी-सुनाई सब बताने लगा। प्रद्युम्न तब बराबर पास खड़ा था। सहसा बीच में वह बोला, "चोर आदमी होता है, माँ ? चोर नहीं होता ?" मैंने कहा, "हाँ बेटा, आदमी ही होता है।" "राक्षस नहीं होता ?"
SR No.010355
Book TitleJainendra Kahani 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPurvodaya Prakashan
PublisherPurvodaya Prakashan
Publication Year1953
Total Pages246
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy