SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 213
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ इससे हम इस नतीजेपर पहुँचते हैं कि यदि वादीसिंह न्यायमञ्जरीकार जयन्तभट्टके उत्तरवर्ती होते तो सम्भव था कि वे उनका अन्य उत्तरकालीन विद्वानो की तरह जरूर अनुसरण करते-'भारताध्ययन सर्व' इत्यादिको ही अपनाते और उस हालतमें 'पिटकाध्ययन सर्व' इस नई कारिकाको जन्म न देते। इससे ज्ञात होता है कि वादीभसिंह न्यायमञ्जरीकारके उत्तरवर्ती विद्वान् नही है। न्यायमञ्जरीकारका समय ई० ८४० के लगभग माना जाता है । अत वादीभसिंह इनसे पहलेके हैं । ४ आ० विद्यानन्दने आप्तपरीक्षामें जगत्कर्तृत्वका खण्डन करते हुए ईश्वरको शरीरी अथवा अशरीरी माननेमें दूषण दिये हैं और उसको विस्तृत मीमांसा की है। उसका कुछ अश टीका सहित नीचे दिया जाता है 'महेश्वरस्याशरीरस्य स्वदेहनिर्माणानुपपत्तेः । तथा हिदेहान्तराद्विना तावत्स्वदेह जनयद्यदि । तदा प्रकृतकार्येऽपि देहाधानमनर्थकम् ॥१८॥ देहान्तरात्स्वदेहस्य विधाने चानवस्थिति । तथा च प्रकृत कार्यं कुर्यादीशो न जातुचित् ।।१९।। यथैव हि प्रकृतकार्यजननायापूर्वशरीरमीश्वरो निष्पादयति तथैव तच्छरीरनिष्पादनायापूर्वशरीरान्तर निष्पादयेदिति कथमनवस्था विनिवार्यत? यथाऽनीश स्वदेहस्य कर्ता देहान्तरान्मत । पूर्वस्मादित्यनादित्वान्नानवस्था प्रसज्यते ॥२१।। तथेशस्यापि पूर्वस्माद्देहादेहान्तरोद्भवात् । नानवस्थेति यो ब्रूयात्तस्यानीशत्वमीशितु ॥२२॥ अनीश कर्मदेहेनाऽनादिसन्तानवर्तिना। यथैव हि सकर्माणस्तद्वन्न कथमीश्वर ॥२३॥ प्राय यही कथन वादीभसिंहने स्याद्वादसिद्धिकी सिर्फ ढाई कारिकाओमें किया है और जिसका पल्लवन एव विस्तार उपर्युक्त जान पडता है । वे ढाई कारिकाएँ ये है देहारम्भोऽप्यदेहस्य वक्तृत्ववदयुक्तिमान् । देहान्तरेण देहस्य यद्यारम्भोऽनवस्थिति ।। अनादिस्तत्र बन्धश्चेत्त्यक्तोपात्तशरीरता। अस्मादादिवदेवाऽस्य जातु नैवाशरीरता ।। देहस्यानादिता स्यादेतस्या च प्रमात्ययात् ।-६-१०,११३ । इन दोनो उद्धरणोका मिलान करनेसे ज्ञात होता है कि वादीभसिंहका कथन जहाँ सक्षिप्त है वहाँ विद्यानन्दका कथन कुछ विस्तारयुक्त है। इसके अलावा, वादीभसिंहने प्रस्तुत स्याद्वादसिद्धिमें अनेकान्तके युगपदनेकान्त और क्रमानेकान्त ये दो भेद प्रदर्शित करके उनका एक-एक स्वतन्त्र प्रकरण द्वारा विस्तारसें वर्णन किया है। विद्यानन्दने भी श्लोकवार्तिक (प०४३८) मे अनेकान्तके इन दो भेदोका उल्लेख किया है। १ देखो, न्यायकु०, द्वि० भा०, प्र० पृ० १६ । - १९१ -
SR No.010322
Book TitleJain Tattvagyan Mimansa
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDarbarilal Kothiya
PublisherVeer Seva Mandir Trust
Publication Year1983
Total Pages403
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy