SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 24
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ प्रथमोध्याय (न्याय) १/१ लक्षणाधिकार मंगलं भगवान वीरो मंगलं गौतमो गणी। मंगलं कुन्दकुन्दार्यो जैन धर्मोस्तु मंगलं ॥ नोट :-कोष्ठक के प्रश्न जैन सिद्धान्त प्रवेशिक के हैं, शेष स्वकृत हैं। (१) पदार्थों को जानने के कितने उपाय हैं ? चार उपाय हैं-लक्षण, प्रमाण, नय व विक्षेप । २. पदार्थों को जानने से क्या लाभ है ? पदार्थों के ज्ञान से सम्यग्दर्शन होता है और उससे परम्परा मोक्ष। ३. एक ही उपाय का प्रयोग करें तो क्या बाधा है ? विशद व यथार्थ ज्ञान न हो सकेगा। (४) लक्षण किसको कहते हैं ? . बहुत से मिले हुए पदार्थों में से किसी एक पदार्थ को जुदा करने वाले हेतु को लक्षण कहते हैं । जैसे जीव का लक्षण चेतना। ५. अनेक पदार्थों में से एक एक पदार्थ को हाथ द्वारा जुदा करने से क्या पदार्थ का लक्षण कर दिया गया? नहीं ! हाथ द्वारा जुदा करने का तात्पर्य नहीं है बल्कि हेतु द्वारा जुदा करने का तात्पर्य है।
SR No.010310
Book TitleJain Siddhanta Sutra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKaushal
PublisherDeshbhushanji Maharaj Trust
Publication Year
Total Pages386
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy