________________
पाचवा दिन
३९९
से बाहर ले गया। भूरिश्रवा तलवार का धनी था, उसके सामने खडग युद्ध मे किसी का टिक पाना दुर्लभ ही था, भीमसेन को यह बात ज्ञात थी, इसीलिए वह सात्यकि को रणक्षेत्र से बाहर ले गया।
सन्ध्या होते होते अर्जुन ने हजारो कौरव सैनिको का जीवन समाप्त कर दिया। जितने वीर दुर्योधन ने अर्जुन से लड़ने भेजे वे वेचारे सभी बेबस होकर मरे जैसे आग मे कीड़े। यह देखकर पाण्डव सेना ने अर्जुन को चारों ओर से घेर लिया और जोर का जय जयकार कर उठे। उधर सूरज डूब गया और भीष्म ने युद्ध बन्द कर देने की आज्ञा दे दी।
SAVI"
NARAYA