________________
२९२
जेन पूजा पाठ सग्रह
पं० भूधरकृत दूसरौ स्तुति अहो ! जगतगुरु देव, सुनियो अरज हमारी। तुम हो दीनदयाल, मै दुःखिया संसारी ॥ इस भव वन में वादि, काल अनादि गमायो। भ्रमत चहूँगति माहिं, सुख नहि दुःख बहु पायो ।। कर्म महारिपु जोर, एक न कान करै जी। मन मान्या दुःख देहि, काहू सो नाहि डरै जी । कबहूँ इतर निगोद, कबहूँ नर्क दिखावें। सुरनर-पशुगति माहि, बहुविधि नाच नचावें ॥ प्रभु इनके परसग, भव भव माहि बुरे जी। जे दुःख देखे देव । तुमसो नाहिं दुरे जी ।। एक जनम की बात, कहि न सको सुनि स्वामी। तुम अनन्त परजाय, जानत अन्तरयामी । मैं तो एक अनाथ, ये मिलि दुष्ट घनेरे। कियो बहुत बेहाल, सुनियो साहिब मेरे ।। ज्ञान महानिधि लूटि, रङ्क निबल करि डारयो। इन ही तुम मुझ माहि, हे जिन ! अन्तर पार्यो । पाप पुण्य मिलि दोइ, पायनि बेडी डारी। तन कारागृह माहि, मोहि दिये दुःख भारी ॥