________________
• भारतवर्षीय अनाथ रक्षक जैन सोसायटी (जैच बाल आश्रम) दरियागंज की कार्यकारिणी के 1985 से अब तक सदस्य हैं। आश्रम से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जैन प्रचारक' का पिछले लगभग 14 वर्षों से प्रकाशन भी करते आ रहे हैं। __3. अनाथ बच्चियों, विधवाओं एवं निराश्रित महिलाओं का संरक्षण
और उनके भविष्य निर्माण में योगदान देने वाली संस्था 'दिगम्बर जैन महिला आश्रम' दरियागंज दिल्ली की कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में विगत 20 वर्षों से अपना योगदान दे रहे हैं।
4. अखिल भारतीय स्तर की प्रमुख संस्थाओं दिगम्बर जैन परिषद, दिगम्बर जैन महासमिति, भारतीय जैन मिलन और वीर सेवा मंदिर, दरियागंज (दिल्ली) आदि संस्थाओं की कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। सभी आयोजनों में वे सक्रियता से योगदान करते आ रहे
हैं।
5. शास्वत सिद्ध तीर्थक्षेत्र सम्मेदशिखर के लिए 9 मई 1994 में आयोजित रैली के यमुनापार के संयोजक के रूप में सर्वाधिक योगदान के लिये आज भी उन्हें याद किया जाता है। बाद में ट्रस्ट-निर्माण में श्री चक्रेश जैन, (बिजली वाले) के साथ मिल कर बहुत बड़ी धन-राशि उस ट्रस्ट के लिए एकत्रित कराई।
6. प्राचीन श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत (पंजी.) लाल मंदिर, एवं जैन-मित्र मंडल के तत्तवावधापन में आयोजित सभी कार्यक्रमों को पिछले लगभग 20 वर्षों से सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे
हैं।
7.बिना किसी पद की आकांक्षा के श्री पद्मावती पुरवाल-दिगम्बर जैन पंचायत (पंजी.) धर्मपुरा, दिल्ली-6 की सेवा में पिछले लगभग 30 वर्षों से सक्रियता के साथ जुड़े हुए हैं। विगत लगभग 10 वर्षों में तो पंचायत के पचाक्लीपुरवाल दिगम्बर जैन जाति का उद्भव और विकास
378