________________
पद्यावतीपुरवाल-बहुल ग्राम-नगरों का परिचय
(40 वर्ष पूर्व प्राप्त जानकारी के अनुसार) फिरोजाबाद __ भारतवर्ष का एक प्रमुख प्रदेश-उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध जनपद फीरोजाबाद चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध सुहागनगर उत्तर भारत का प्रमुख जैन केन्द्र हैं। यह नगर दिगम्बर जैन संत ब्रह्मगुलाल (जीवन वृत्त इसी इतिहास) की साधना भूमि है। उनके चरण यहां नसियाजी में विराजमान है। समाधि सम्राट् आचार्य श्री महावीरकीर्तिजी महाराज की जन्म भूमि होने का श्रेय इसी नगर को प्राप्त है। यहां के जैन विद्वानों ने अपने अमूल्य अपदान से जैन भारती के भण्डार को समृद्ध किया है।
फीरोजाबाद में भगवान चन्द्रप्रभ की स्फटिक मूर्ति चन्द्रवाड़ नगर से यहां लाई गई है। इसका विस्तृत विवरण आचार्य श्री महावीरकीर्ति जी के जीवन परिचय में दिया गया है। ___ फीरोजाबाद नगर का निर्माण फीरोजशाह तुगलक (1351-88 ई.) ने किया है। मुहम्मद बिन तुगलक (1325-1351 ई.) की मृत्यु के पश्चात् उसका चचेरा भाई फीरोजशाह तुगलक दिल्ली की गद्दी पर बैठा। फीरोजशाह ने चन्द्रवाड़ तथा उसके निकटस्थ इतिकान्त और रपूरी पर अधिकार कर लिया। फीरोजशाह तुगलक को नगरों और इमारतें बनाने का बड़ा शौक था। जौनपुर, हिसार और फीरोजाबाद आदि नगरों का निर्माण उसी के द्वारा किया गया।
फीरोजाबाद में पल्लीवाल दिगम्बर जैन समाज के ख्याति प्राप्ति 189
पद्मावतीपुरवाल दिगम्बर जैन जाति का उद्भव और विकास
SR No.
010135
Book Title
Padmavati Purval Digambar Jain Jati ka Udbhav aur Vikas