________________ ( 314 ) लघ द्रव्य संग्रह (श्री नेमीचन्द्र आचार्य देव कृत) 25 श्लोक वाली 25 प्रश्नोत्तरों के रूप में प्रश्न १-जिनेन्द्र देव ने किसका वर्णन किया है ? उत्तर-छह द्रव्य; पांच अस्तिकाय; सात तत्त्व, नव पदार्थ और उत्पाद-व्यय-ध्रौव्य का वर्णन किया है // 1 // प्रश्न २-छह द्रव्यों के नाम और उनमें अस्तिकाय कौन-कौन हैं ? उत्तर-जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश और काल-ये छह द्रव्य हैं। काल द्रव्य को छोडकर शेष पांच द्रव्य बहुप्रदेशी होने के कारण अस्तिकाय हैं // 2 // प्रश्न ३-सात तत्त्व और नव पदार्थ के नाम क्या-क्या हैं ? उत्तर-(१) जीव, अजीव, आस्रव बन्ध, सवर, निर्जरा और मोक्ष ये सात तत्त्व है। (2) ये सात तत्त्व पुण्य-पाप सहित नव पदार्थ हैं // 3 // प्रश्न ४-जीव द्रव्य कैसा है और उसके कितने प्रकार हैं ? उत्तर-(१) जीव द्रव्य अमूर्तिक, स्वदेह प्रमाण, सचेतन, कर्ता और भोक्ता है / (2) जीव दो प्रकार के है-सिद्ध और ससारी / (3) ससारी जीव अनेक प्रकार के है // 4 // प्रश्न ५-जीव को पहिचान क्या है ? उत्तर-जो अरस, अरुप, अगन्ध, अव्यक्त, अशब्द तथा अनिदिष्ट संस्थान है (जिसके कोई सस्थान नही है) चेतना गुण वाला है और इन्द्रियो के द्वारा अग्राह्य है--उसे जीव जानो // 5 // प्रश्न ६-मूर्तिक पुद्गल काय किसे कहते हैं और कितने प्रकार उत्तर-जिसके वर्ण, रस, गन्ध तथा स्पर्श विद्यमान हैं, वह मूर्तिक