________________ ( 180 ) उत्तर-भेद दृष्टि से सत् गुण और द्रव्य गुणी कहलाता है। अभेद दृष्टि से जो सत् गुण है वही द्रव्य गुणी है। (88) प्रश्न ६१-द्रव्य और गुण मे क्या अन्तर है ? उत्तर-द्रव्य अवयवी है और प्रत्येक गुण उसका एक-एक अवयव प्रश्न ६२-गुण और पर्याय में क्या अन्तर है ? उत्तर-गुण त्रिकाली शक्ति को कहते है और पर्याय उसके एक अविभाग प्रतिच्छेद को या एक समय के परिणमन को कहते हैं। प्रश्न ६३-उत्पाद व्यय और ध्रुव में क्या अन्तर है ? उत्तर-ध्र व तो द्रव्य के स्वत सिद्ध स्वभाव को कहते हैं और उत्पाद व्यय उसके परिणमन स्वभाव को कहते हैं प्रश्न 64- व्यतिरेकी और अन्वयी मे क्या अन्तर है ? उत्तर-व्यतिरेकी अनेको को, भिन्न-भिन्न को कहते हैं, ये पर्याय हैं और जो अनेक होकर भी एक हो उन्हे अन्वयी कहते हैं, वे गुण हैं / प्रश्न ६५-व्यतिरेकी और क्रमवर्ती में क्या अन्तर है ? उत्तर-हैं तो दोनो एक समय की पर्याय के वाचक, पर प्रत्येक पर्याय की भिन्नता को व्यतिरेकी कहते हैं तथा पर्याय के क्रमबद्ध उत्पाद को क्रमवर्ती कहते हैं। प्रश्न ६६-व्यतिरेक और अन्वय के लक्षण बताओ? उत्तर-'यह वह नही है' यह व्यतिरेक का लक्षण है तथा 'यह वही है' यह अन्वय का लक्षण है। प्रश्न ६७-द्रव्य और पर्याय में क्या अन्तर है ? उत्तर-स्वत सिद्ध स्वभाव को द्रव्य कहते हैं और उसके परिणमन को पर्याय कहते हैं। नय प्रमाण अधिकार, (6) प्रश्न ६८-पर्यायाथिक नय का विषय क्या है ?