________________
( १०३ ) उत्तर-द्रव्य से गुण किसी भी अपेक्षा से पृथक नहीं हैं क्योंकि
गुणों और द्रव्यों का क्षेत्र और काल एक ही है।
प्रश्न (२२)-ऐसे द्रव्य के नाम बतायो जिसमें सामान्य गुण तो
हों और विशेष गुण ना हों ? उत्तर-ऐसा कोई भी द्रव्य नहीं है क्योंकि सामान्य और
विशेष गुणों के समूह को द्रव्य कहते हैं ? प्रश्न (२३)-द्रव्य में सामान्य गुण ना हों तो क्या दोष आता
उत्तर-यदि द्रव्य में सामान्य गुण ना हो तो द्रव्यपना ही
ना रहे। प्रश्न (२४)-द्रव्य में विशेष गुण ना हो तो क्या दोष आता है? उत्तर-द्रव्य में विशेष गुण ना हो तो एक द्रव्य दूसरे द्रव्य से
पृथक मालूम ना हो अर्थात् विशेष गुण ना हों तो किसी
द्रव्य को दूसरे द्रव्य से भिन्न नहीं किया जा सकता है। प्रश्न (२५)-द्रव्य और गुण में संख्या भेद है या नहीं ? उत्तर- है; द्रव्य एक है गुण अनेक हैं यह सख्या भेद है। प्रश्न (२६)-द्रव्य और गुणों में द्रव्य क्षेत्र काल भाव की
तुलना करो ? उत्तर- द्रव्य और गुण का द्रव्य क्षेत्र काल एक ही है किन्तु __ भावों में अन्तर है।
प्रश्न (२७)-प्रत्येक गुण के कार्य क्षेत्र में मर्यादा क्या है ?