________________ ( 146 ) प्रश्न २२-बाई ने रोटी बनाई, इसमें निमित्त-नैमित्तिक क्या है? उत्तर-रोटी बनी नैमित्तिक और बाई का राग निमित्त / प्रश्न २३-कर्म के कारण राग हुआ, इसमे निमित्त नैमित्तिक बताओ? उत्तर-राग हुआ नैमित्तिक और चारित्र मोहनीय कर्म का उदय निमित्त। प्रश्न २४-धोबी ने कपडा धोया, इसमे निमित्त-नैमित्तिक बताओ? उत्तर-कपडा धोया नैमित्तिक और धोबी का राग निमित्त / प्रश्न २५-धर्म द्रव्य जीव को चलाता है इसमे निमित्त-नैमित्तिक क्या है ? उत्तर-जीव चला नैमित्तिक और धर्म द्रव्य निमित्त / प्रश्न 26-(1) बढ़ई रथ बनाता है। (2) मैं रोटी खाता हूँ। (3) कर्मों के अभाव से जीव मोक्ष जाता है। (4) देह से सुख होता है। (5) मैंने विस्तरा बिछाया। (6) ज्ञानावरणीय के क्षयोपशम से ज्ञान का उघाड होता है। (7) केवलज्ञान लोकालोक को जानता है। (8) दर्शनमोहनीय के क्षय से क्षायिक सम्यक्त्व होता है। (8) मैंने किताव बनाई। (10) मैंने मेज उठाई। इन सब मे निमित्त-नैमित्तिक सम्बन्ध लगाओ? उत्तर-(१) रथ बना नैमित्तिक और बढई का राग निमित्त / इसी प्रकार वाकी के ह वाक्यो के उत्तर दो। प्रश्न २७-सकल चारित्र को प्राप्ति हई, इसमे निमित्त-नमित्तिक क्या है ? उत्तर-सकल चारित्र नैमित्तिक और अनन्तानुबन्धी आदि तीन चौकडी रूप द्रव्य कर्म का अभाव निमित्त /