________________
जोन बैद्ध तत्वज्ञान |
[ २४३
(१) उत्तम क्षमा कष्ट पानेपर भी क्रोध न करके शात
भाव रखना ।
(२) उत्तम मार्दव - अपमानित होनेपर भी मान न करके कोमल भाव रखना |
(३) उत्तम आर्जव - बाधाओंसे पीडित होनेपर भी मायाचार से क्वार्थ न साघन', सरल भाव रखना ।
(४) उत्तम सत्य - कष्ट होने पर भी कभी धर्मविरुद्ध 'बयन नहीं कहना |
(५) उत्तम शोच - ससारसे विरक्त होकर लोभसे मनको मैला न करना ।
(६) उत्तम सयम - पाच इन्द्रिय व मनको सबर में रखकर इंद्रिय सयम तथा पृथ्वी, जल, तेज, वायु, वनस्पति व त्रस काय के धारी जीवोंकी दया पालकर प्राणी संयम रखना |
(७) उत्तम तप- इच्छाओं को रोककर व्यानका अभ्यास करना । (८) उत्तम त्याग - अभयदान तथा ज्ञानदान देना । (९) उत्तम आकिंचन्य - ममता त्याग कर, सिवाय मेरे शुद्ध स्वरूपके और कुछ नहीं है ऐसा भाव रखना ।
(१०) उत्तम ब्रह्मचर्य - बाहरी ब्रह्मचर्यको पालकर भीतर ब्रह्मचर्म पालना |
बारह तप - " अनशनावमौदर्यवृत्तिपरिसख्यानरसपरित्यागविविक्त शय्याशन कायक्लेशा बाह्य तपः ॥ १९ ॥ प्रायश्चित्तविनयवैय्यावृत्यस्वाध्यायन्युत्सर्गध्यानान्युत्तरम् || २० || अ०
९ त० सूत्र ।