SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 299
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ प्रकरण आठवाँ प्रमाण, नय और निक्षेप अधिकार प्रश्न 1 - पदार्थों को जानने के कितने उपाय हैं ? उत्तर - चार उपाय हैं - (1) लक्षण, (2) प्रमाण, (3) नय और (4) निक्षेप। | लक्षण | प्रश्न 2 - लक्षण किसे कहते हैं ? उत्तर - अनेक सम्मिलित पदार्थों में से किसी एक पदार्थ को पृथक् करनेवाले हेतु को लक्षण कहते हैं; जैसे कि जीव का लक्षण चेतना। प्रश्न 3 - लक्ष्य किसे कहते हैं ? उत्तर - जिसका लक्षण किया जाए, उसे लक्ष्य कहते हैं; जैसे कि 'जीव का लक्षण चेतना' - उसमें जीव 'लक्ष्य' है। (लक्षण से जिसे पहचाना जाता हो, वह लक्ष्य है।) प्रश्न 4 - लक्षणाभास किसे कहते हैं ? उत्तर - जो लक्षण सदोष हो, वह लक्षणाभास कहलाता है।
SR No.009453
Book TitleJain Siddhant Prashnottara Mala Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDevendra Jain
PublisherKundkund Kahan Parmarthik Trust
Publication Year
Total Pages419
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy