________________
प्रकरण सातवाँ सात तत्त्व - नव पदार्थ अधिकार
प्रश्न 1 - तत्त्व का क्या अर्थ है ?
उत्तर - 1. 'तत्' शब्द है, वह 'यत्' शब्द की अपेक्षासहित है; इसलिए जिसका प्रकरण हो, उसे 'तत्' कहते हैं और जिसका जो भाव, अर्थात् स्वरूप है, उसे 'तत्त्व' जानना क्योंकि – 'तस्य भावस्तत्वम्' - ऐसा तत्त्व शब्द का समास होता है।
(मोक्षमार्गप्रकाशक, पृष्ठ 315) 2. 'तत्त्व' शब्द का अर्थ 'तत्प ता / उसरूपता' होता है। प्रत्येक वस्तु को - तत्त्व को स्व-रूप से तत्रूपता है और पर-रूप से अतत्रूपता है। जीव, वस्तु होने से, उसे अपने स्वरूप से तत्प ता है और पर के स्वरूप से अतत्रूपता है।
जीव चैतन्यस्वरूप होने से ज्ञाता है और अन्य सर्व वस्तुएँ ज्ञेय हैं; इसलिए जीव अन्य सर्व पदार्थों से बिल्कुल भिन्न है। जीव अपने से तत् होने के कारण उसका ज्ञान उसे अपने से होता है; जीव, पर से अतत् होने के कारण, उसे पर से ज्ञान नहीं हो