________________ चित्र आकर जुड़ जाते हैं।(4) अंग्रेजी के कवियों में शेक्सपीयर सबसे महान् माने जाते हैं जिसके संबंध में केरोलीन स्पर्जियन लिखती हैं कि "शेक्सपीयर के पैर मजबूती से धरती पर जमे थे, उनकी आँखें अपने चारों ओर के जीवन पर केंद्रित थीं और अनुवीक्षण शक्ति इतनी प्रखर थी कि पक्षी की उड़ान, फूल का विकास, स्त्री के घर गृहस्थी के कामकाज अथवा मनुष्य के चेहरे पर अंकित सूक्ष्म से सूक्ष्म रेखाएँ भी उनसे नहीं छूटती थी।"(5) निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि आधुनिक कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से शब्द बिम्ब, वर्ण बिम्ब, समानुभूतिक बिम्ब, व्यंजनाप्रवण, सामासिक बिम्ब, असंवेष्टि या प्रसृत बिम्बों के वर्णन के साथ ही साथ ऐन्द्रिक बिम्बों के अंतर्गत चाक्षुष बिम्ब, श्रव्य या नाद बिम्ब, घ्राणिक या धातव्य बिम्ब, गत्वर बिम्ब, रूप बिम्ब, रस बिम्ब, वेगोदबोधक बिम्ब, सहसंवेदनात्मक अथवा मिश्र बिम्ब तथा उदात्त बिम्बों का काव्य में प्रयोग किया है। --00-- 1191