SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 48
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ भारत क्योंकि ग्रीनविच से पूर्व में स्थित है इसलिए ग्रीनविच के समय में 5 घंटे 30 मिनट जोड़े जाएंगे। यदि ग्रीनविच में समय 6–00 है तो भारत में 6-00+5-30 = 11घंटे 30 मिनट का समय होगा । यदि गीनविच के समय 10 घंटे 30 मिनट है तो भारत में 16 घंटे का समय होगा, अर्थात सायं 4 बजे । स्थानीय औसत समय शुद्धि यह समय को वह अवधि है जिसे किसी देश के मानक समय से उस स्थान के स्थानीय औसत समय को मालूम करने के लिये प्रयोग किया जाता है। यदि स्थानीय औसत शुद्धि या तो मानक समय में (+) जोड़ी जाती है या (-) घटाई जाती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्थान मानक स्थान से पूर्व में है तो मानक समय में अन्तर को जोड़ा जाएगा। यदि स्थान मानक स्थान से पश्चिम में स्थित है तो मानक समय में से अन्तर को घटाया जाएगा। उदाहरण ले कि भारत का मानक स्थान 82°30 ' है। दिल्ली का देशान्तर 772-13' है। दिल्ली मानक स्थान से पश्चिम स्थित है तो अन्तर घटाया जाएगा। 80°30° −77°13' = 5°17' मि0 1° = 4 मिनट 5°17 = 05X4 + 17x4 सैकॅण्ड = 20 मि. + 68 सैकॅण्ड 21 मि0 8 सैकॅण्ड अब यदि भारतीय औसत मानक समय में से 21 मि. 8 सैकॅण्ड घटा दिये जाएंगे तो दिल्ली का स्थानीय समय निकल आएगा । जैसे घड़ी में शाम के 5 घ. 30 मि. है तो दिल्ली का स्थानीय समय = शाम के ( 5घं. 30मि.) - (0-21 मि. 8 सै.) 5 घं. 30 मि. 00से. (-) 21 मि. 08 से. 5 घं. 08 मि. 52 से. इस प्रकार किसी स्थान का मानक समय से स्थानीय औसत समय निकाला जा सकता है। 48 =
SR No.009373
Book TitleSaral Jyotish
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages154
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy