SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 47
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ है। स्थानीय समय की कल्पना समाप्त प्राय हो गई है। इसलिये ज्योतिष में मानक समय से स्थानीय समय निकाला जाता है। ग्रीनविच औसत समय आज देश ही नहीं सारा संसार एक हो गया है। इसलिये अन्तर्राष्ट्रीय मामलो में भी एक मानक समय की आवश्यकता को अनुभव किया गया। जिससे विश्व के सभी देशों द्वारा उसका हवाला दिया जा सके। ग्रीनविच के मध्य में से गुजरने वाली मध्याह्नन देखा को शून्य मान लिया गया और अन्य देशों को इसके अनुसार मानक समय दिये गये। समय का रूपान्तरण हमने देखा है कि पृथ्वी 24 घन्टे में 360° घूम लेती है इस प्रकार 360° = 24 घण्टे 360° = 24X60 मिनट 1° = 24X60 = 4 मिनट 360 इस सिद्धान्त का प्रयोग करके एक स्थान के समय को दूसरे स्थान के समय में परिवर्तित कर सकते हैं। हमे केवल याद रखना होगा कि जो देश ग्रीनविच के पूर्व में स्थित है उनमें ग्रीनविच के समय में जोड़ा (+) जाता है तथा जो देश ग्रीनविच के पश्चिम में स्थित है उनमें ग्रीनविच के समय में से घटया (-) जाता है। उदाहरण भारत की मानक मध्याह रेखा का देशान्तर 82°-30' पूर्व है तो मानक समय क्या होगा? 1° = 4 मिनट 82°-30 = 82X4+30X4 सेकॅण्ड = 328 मि. + 120 सेकॅण्ड = 330 मिनट = 5 घंटे 30 मिनट
SR No.009373
Book TitleSaral Jyotish
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages154
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy