SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 42
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Introduction to Solar System सौर मंडल का परिचय तारे तारे स्वतः चमकने वाले आकाशीय पिण्ड हैं। सूर्य एक तारा है। तारे स्थिर हैं। नक्षत्र-मण्डल तारों के समूहों से बना है। ग्रह वह आकाशीय पिण्ड है जो सूर्य के चारों ओर भ्रमण करते है। स्थिर तारे टिमटिमाते रहते है जबकि ग्रहों की चमक एक समान रहती है। चन्द्रमा एक आकाशीय पिण्ड है जो पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। इसलिए इसे उपग्रह भी कहते हैं। पृथ्वी के अलावा और ग्रहों के भी उपग्रह है। सौर-मंडल यह सूर्य, ग्रहों, उपग्रहों, घूमकेतु, उल्का, लघुग्रहों तथा ग्रहों की धूल कण एवं गैसीय कणों से बना है। हमारे सौर मंडल ब्रह्मण्ड का एक छोटा भाग है। इस सौर-मण्डल में हम रहते है। हमारा सौर मंडल सूर्य के इर्द-गिर्द केन्द्रित है। सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। हमारे सौर-मंगडल में अभी तक नौ ग्रहों का पता लगा है। भारतीय पद्धति में केवल पांच ग्रहों को ही माना है। सूर्य से दूरी के क्रम से ज्ञात ग्रहों के नाम इस प्रकार है। 1. बुध 2. शुक्र 3. पृथ्वी 4. मंगल 5. बृहस्पति 6. शनि 7. यूरिनस 8. नेप्चून 9. प्लूटो सूर्य एक तारा है तथा चन्द्रमा उपग्रह भारतीय ज्योतिष पद्धति में बुध, शुक्र मंगल, बृहस्पति तथा शनि ग्रहों को हो मान्यता दी है। वास्तव में (Planet) प्लानेट का हिन्दी रूपान्तर ग्रह उचित नहीं क्योंकि भारतीय पद्धति उसको ग्रह मानती है जिसका प्रभाव हम ग्रहण करते हैं या जिसका अस्तित्व हमें प्रभावित 42
SR No.009373
Book TitleSaral Jyotish
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages154
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy