SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 32
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अग्नि-मेष, सिंह एवं धनु अग्नि तत्त्व वाला होता है। पृथ्वी-वृष, कन्या एवं मकर पृथ्वी तत्त्व वाला होता है। वायु- मिथुन, तुला एवं कुम्भ वायु तत्त्व वाला होता है। जल- कर्क, वृश्चिक एवं मीन जल तत्त्व वाला होता है। लिंग पुरुष लिंग-मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धन एवं कुम्भ राशि पुरुष होता है। स्त्री लिंग- वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर एवं मीन राशि स्त्री होती है। प्रकृति पित, वायु, मिश्रित एवं कफ प्रकृति होती है। पित- मेष, सिंह एवं धन पित संज्ञक होता है। वायु-वृष, कन्या एवं मकर वायु संज्ञक होता है। मिश्रित- मिथुन, तुला एवं कुम्भ मिश्रित संज्ञक होता है। कफ- कर्क, वृश्चिक एवं मीन कफ संज्ञक होता है। वर्ण क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र एवं ब्राह्मण वर्ण होता है। क्षत्रिय-मेष, सिंह, धन (अधिकारी वर्ग) वैश्य-वृष, कन्या, मकर (व्यापारी वर्ग) शुद्र- मिथुन, तुला, कुम्भ (कर्मचारी वर्ग) ब्राह्मण-कर्क, वृश्चिक, मीन (अध्यापक, प्रचारक, समाजसुधारक वर्ग) जल राशियां- कर्क, वृश्चिक, मकर, मीन जल पर निर्भर राशियां- वृष, मिथुन, कन्या, कुम्भ जलहीन राशियां- मेष, सिंह, तुला, धनु
SR No.009373
Book TitleSaral Jyotish
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages154
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy