________________
1.अ. यदि सूर्य रेखा, हृदय रेखा से आरम्भ हो तो उसे प्रतिभा और विशिष्टता 50 वर्ष के उम्र पश्चात प्राप्त होती है। 1.ब. सूर्य रेखा जीवन रेखा से आरम्भ होने पर व्यक्ति सौन्दर्योपासक होता है। 1.स. सूर्य रेखा, चन्द्र रेखा से आरम्भ होने पर सफलता मिलती है। परन्तु दूसरों के सहारे से क्योंकि व्यक्ति दूसरे पर निर्भर होता
है।
2.अ. यह रेखा चन्द्र क्षेत्र पर झुकी हो, तो प्रायः काव्य, उपन्यास, शायर,
कवि, राजनीतिज्ञ, गायक आदि बनाती है। 2.ब. यदि यही रेखा शीर्ष रेखा से आरम्भ होती है, तो व्यक्ति को बौद्धिक क्षमता के द्वारा 35 वर्ष की उम्र के बाद सफलता प्रदान करती है। 2.स. यदि अनामिका, मध्यमा के बाराबर हो, सूर्य रेखा लम्बी हो, व्यक्ति धन और विद्या युक्त होता है तथा जुआ और खतरों भरा कार्य पसंद
करता है। 3.अ. यदि सूर्य रेखा हथेली से आरम्भ हो तो व्यक्ति को कठिनाइयों का सामना करने के बाद सफलता मिलती है। 3.ब. यदि सूर्य रेखा भाग्य रेखा से आरम्भ हो तो जिस आयु में सूर्य रेखा भाग्य रेखा से उठती है उस आयु में उन्नति प्राप्त होती हैं। यह रेखा कला क्षेत्र में सहयोग करती है तथा कुछ विद्वानों के मत से यह राज योग होता है।
104