________________
धवला उद्धरण
92
प्रमत्तसंयतों का प्रमाण चार करोड़ छ्यासठ लाख छ्यासठ हजार छह सौ चौसठ 46666664 है।।52।।
अप्रमत्तसंयतों का प्रमाण जे कोडि सत्तवीसा होंति सहस्सा तहेव णवणउदी।
चउसद अट्ठाणउदी परिसंखा होदि विदियगुणे।।53।। . द्वितीय गुणस्थान अर्थात् अप्रमत्तसंयत गुणस्थान में जीवों की संख्या दो करोड़ सत्ताईस लाख निन्यानवे हजार चार सौ अट्ठानवे है।।53।।
सयोगी जिनों का प्रमाण पंचेव सयसहस्सा होति सहस्सा तहेव उणतीसा। छच्च सया अडयाला जोगिजिणाणं हवदि संखा।।54।।
संयोगी जिन जीवों की संख्या पाँच लाख उनतीस हजार छह सौ अड़तालीस है।।54।।
उपशमक, क्षपक और केवलियों का कुल प्रमाण पंचेव सयसहस्सा होंति सहस्सा तहेव तेत्तीसा। अट्ठसया चोत्तीसा उवसम-खवगाण केवलिणो।।55।।
चारों उपशमक, पाँचों क्षपक और केवली ये तीनों राशियाँ मिलकर कुल पाँच लाख तैंतीस हजार आठ सौ चौंतीस हैं।।55।।
प्रमत्तसंयतों की संख्या छक्कादी छक्कता छण्णवमज्झा य संजदा सव्वे। तिगभजिदा विगगुणिदापमत्तरासी पमत्ता दु।।56।।
जिस संख्या के आदि में छह, अन्त में छह और मध्य में छह बार नौ हैं, उतने अर्थात् छह करोड़ निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार नौ सौ