SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 223
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १९२ अमितगतिविरचिता स जितो मन्मथो येने सर्वेषामपि दुर्जयः। तस्य प्रसावतः सिद्धिर्जायते परमेष्टिनः॥२६ विप्राणां पुरतः कृत्वा परमात्मविचारणम् । उपेत्योपवनं मित्रमवादीत् खेचराङ्गजः ॥२७ श्रुतो मित्र त्वया देवविशेषः परसंमतः'। विचारणासहस्त्याज्यो विचारचतुराशयः॥२८ सर्वत्राष्टगुणाः ख्याता देवानामणिमादयः। यस्तेषां विद्यते मध्ये लघिमा स परो गुणः॥२९ पार्वतीस्पर्शतो ब्रह्मा विवाहे पार्वतीपतेः। क्षिप्रं पुरोहितीभूय क्षुभितो मदनादितः ॥३० २६) १. कामेन [ परमेष्ठिना] । २. दुस्त्यजः । २८) १. लोकमान्यः। २९) १. अणिमामहिमालघिमागरिमान्तर्धानकामरूपित्वम् । प्राप्तिप्राकाम्यवशित्वेशित्वाप्रतिहतत्वमिति वैक्रियिकाः। ३०) १. पीडितः। किया, तथा जिस कामदेवने तीनों लोकोंके भीतर अवस्थित सब देवोंमें अतिशय सुखी ऐसे अग्निदेवको भी पत्थरों व वृक्षोंके समूहोंके भीतर प्रविष्ट कराया; इस प्रकार अन्य सबोंके लिए दुजय-अजेय-वह कामदेव जिसके द्वारा जीता जा चुका है-जो कभी उसके वशीभूत नहीं हुआ है-उस परमेष्ठीके प्रसादसे ही सिद्धि-अभीष्टकी प्राप्ति हो सकती है ॥२०-२६।। ___ इस प्रकार ब्राह्मणोंके आगे परमात्मा-विषयक विचार करके वह विद्याधरका पुत्र मनोवेग उपवनमें आया और तब मित्र पवनवेगसे बोला कि हे मित्र! तुमने अन्य जनोंके द्वारा माने गये देवविशेषका स्वरूप सुन लिया है । ऐसा वह देव विचारको नहीं सह सकता है-युक्तिपूर्वक विचार करनेपर उसका वैसा स्वरूप नहीं बनता है। इसलिए बुद्धिमान् जनोंको वैसे देवका परित्याग करना चाहिए ॥२७-२८॥ __सर्वत्र देवोंके अणिमा-महिमा आदि आठ गुण (ऋद्धियाँ ) प्रसिद्ध हैं। उनके मध्यमें जो लघिमा-वायुकी अपेक्षा भी लघतर शरीर बनानेका सामर्थ्य ( परन्त प्रकृतमें व्यंगरूपसे लघुता-हीनता-का अभिप्राय है)-नामका गुण है वही उत्कृष्ट गुण इन देवोंके विद्यमान है ॥२९॥ - यथा-महादेवके विवाहके अवसरपर पुरोहित बनकर ब्रह्मा पार्वतीके स्पर्शसे शीघ्र ही कामसे पीड़ित होता हुआ क्षोभको प्राप्त हुआ ॥३०॥ २६) ब दुस्त्यजः for दुर्जयः । २७) अ ब खचरा । २८) अ इ विचारेणा । २९) ब ये तेषां....नापरे गुणाः; अ ड पुरो for परो। ३०) क्षेत्र for क्षिप्रं ।'
SR No.006233
Book TitleDharm Pariksha
Original Sutra AuthorAmitgati Acharya
Author
PublisherJain Sanskruti Samrakshak Sangh
Publication Year1978
Total Pages430
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size36 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy