________________ दाएं-बाएँ देखना अभ्यास 2 अभ्यास 2 : दाएं-बाएँ देखना विधि पैरों को सामने सीधे करके बैठ जाइये / भुजाओं को कन्धों की ऊँचाई पर दोनों ओर सीधे फैला दीजिये। अँगूठे ऊपर की ओर रहें। . . सिर को बिना घुमाए आँखों को एक के बाद एक निम्नलिखित स्थानों पर केन्द्रित करें (क) बाएँ हाथ का अंगूठा (ख) भ्रूमध्य (भौहों के बीच का स्थान). (ग) दाएँ हाथ का अंगूठा (घ) भ्रूमध्य इस चक्र को 15 से 20 बार तक दुहराइये / फिर आँखें बन्द करके विश्राम कीजिये। 46