________________ नौका-संचालन अभ्यास 1 अभ्यास 1: नौका-संचालन विधि पैरों को सामने की ओर फैला कर बैठ जाइये / पैरों को एक साथ रखते हुये नाव चलाने के अन्दाज में शरीर को संचालित कीजिए। जितना संभव हो सके, उतना आगे-पीछे झुकते हुये एक धेरे का आकार बनाते जाइये। ऐसा 10 बार कीजिये। . अब अपने नाव चलाने के ढंग को उलट दीजिये जैसे कि अब आप विपरीत दिशा में जा रहे हों। इसे भी 10 बार कीजिए। लाभ प्रथम 3 महीने तक गर्भवती स्त्रियों के लिए उत्तम अभ्यास है। यह आमाशय को क्रियाशील बनाने वाला आसन है। इससे पेट के समस्त अंगों एवं मांसपेशियों की मालिश होती है।