SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 62
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ उत्तम पुरुष बहुवचन 1/2 10. अपभ्रंश भाषा में अकारान्त, आकारान्त, ओकारान्त आदि क्रियाओं में भविष्यत्काल के अर्थ में विकल्प से 'स' प्रत्यय जोड़ा जाता है, इसको जोड़ने के पश्चात् वर्तमानकाल के उत्तम पुरुष बहुवचन का 'हुँ' प्रत्यय जोड़ दिया जाता है और अकारान्त क्रिया के अन्त्य 'अ' का 'ई' और 'ए' हो जाता है। जैसे(हस+स+हुं) = हसिसहुं/हसेसहुं = (हम दोनों/हम सब) हँसेंगे/हँसेंगी। (भ.उ.पु.बहु.) (ठा+स+हुं) = ठासहुं = (हम दोनों/हम सब) ठहरेंगे/ठहरेंगी। (भ.उपु.बहु.) (हो+स+हुं) = होसहुं = (हम दोनों/हम सब) होंगे/होंगी। (भ.उ.पु.बहु.) इसके अतिरिक्त उपर्युक्त क्रियाओं में भविष्यत्काल के अर्थ में प्राकृत भाषा के अनुसार 'हि' प्रत्यय भी जोड़ा जाता है, इसको जोड़ने के पश्चात् प्राकृत भाषा के अनुसार वर्तमानकाल के उत्तम पुरुष बहुवचन के 'मो, मु और म' प्रत्यय जोड़ दिये जाते हैं और अकारान्त क्रिया ... के अन्त्य 'अ' का 'ई' और 'ए' हो जाता है। जैसे(क) (हस+हि+मो)=हसिहिमो/हसेहिमो = (हम दोनों/हम सब) हँसेंगे/हँसेंगी। (भ.उ.पु.बहु.) (ठा+हि+मो) = ठाहिमो = (हम दोनों/हम सब) ठहरेंगे/ठहरेंगी। (भ.उ.पु.बहु.) (हो+हि+मो) = होहिमो = (हम दोनों/हम सब) होंगे /होंगी। (भ.उ.पु.बहु.) (ख) (हस+हि+मु) = हसिहिमु/हसेहिमु = (हम दोनों/हम सब) हँसेंगे/हँसेंगी। (भ.उ.पु.बहु.) (ठा+हि+मु) = ठाहिमु = (हम दोनों/हम सब) ठहरेंगे/ठहरेंगी। (भ.उ.पु.बहु.) (हो+हि+मु) = होहिमु = (हम दोनों/हम सब) होंगे/होंगी। (भ.उ.पु.बहु.) अपभ्रंश-हिन्दी-व्याकरण (47) Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.004214
Book TitleApbhramsa Hindi Vyakaran
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKamalchand Sogani, Shakuntala Jain
PublisherApbhramsa Sahitya Academy
Publication Year2012
Total Pages138
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy