SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 39
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ उत्तम पुरुष बहुवचन 1/2 29.(क) प्राकृत भाषा में अकारान्त, आकारान्त, ओकारान्त आदि क्रियाओं के विधि एवं आज्ञा के उत्तम पुरुष बहुवचन में 'मो' प्रत्यय क्रियाओं में लगता है। 'मो' प्रत्यय लगने पर अकारान्त क्रिया के अन्त्य 'अ' का 'आ' और 'ए' भी हो जाता है। जैसे(हस+मो)-हसमो, हसामो, हसेमो= (हम दोनों/हम सब) हँसें। (विधि.उ.पु.बहु) (ठा+मो) = ठामो = (हम दोनों/हम सब) ठहरें।. (विधि.उ.पु.बहु) (हो+मो) = होमो = (हम दोनों/हम सब) होवें। (विधि.उ.पु.बहु) (ख) अर्धमागधी में अकारान्त, आकारान्त, ओकारान्त आदि क्रियाओं के विधि ___ एवं आज्ञा के उत्तम पुरुष बहुवचन में ‘एज्जाम' प्रत्यय क्रिया में लगता है। जैसे (हस+एज्जाम) = हसेज्जाम = (हम दोनों/हम सब) हँसें। (विधि.उ.पु.बहु.) (ठा+एज्जाम) = ठाएज्जाम = (हम दोनों/हम सब) ठहरें। (विधि.उ.पु.बहु) (हो+एज्जाम) = होज्जाम = (हम दोनों/हम सब) होवें। (विधि.उ.पु.बहु) (प्राकृत के नियमानुसार ओकारान्त तथा एकारान्त आदि क्रियाओं में एज्जा का 'ए' हटा दिया जाता है)। - - - - - - - - - - - ___ मध्यम पुरुष एकवचन 2/1 30.(क) प्राकृत भाषा में अकारान्त, आकारान्त व ओकारान्त आदि क्रियाओं के विधि एवं आज्ञा के मध्यम पुरुष एकवचन में 'सु' प्रत्यय क्रियाओं में लगता है। 'सु' प्रत्यय लगने पर अकारान्त क्रिया के अन्त्य 'अ' का 'ए' हो जाता है। जैसे(हस+सु) = हससु, हसेसु = (तुम) हँसो। (विधि.म.पु.एक) (ठा+सु) = ठासु = (तुम) ठहरो। (विधि.म.पु.एक) (हो+सु) = होसु = (तुम) होवो। (विधि.म.पु.एक) प्राकृत-हिन्दी-व्याकरण (भाग-2) (28) Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.004205
Book TitlePrakrit Hindi Vyakaran Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKamalchand Sogani, Shakuntala Jain
PublisherApbhramsa Sahitya Academy
Publication Year2013
Total Pages150
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy