SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 302
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ तृतीय प्रतिपत्ति - द्वितीय तिर्यंचयोनिक उद्देशक - पृथ्वीकायिकों का वर्णन उत्तर - हे गौतम! जघ्रन्य अंतर्मुहूर्त और उत्कृष्ट बारह हजार वर्ष की स्थिति शुद्ध पृथ्वी की है। प्रश्न - हे भगवन् ! बालुका पृथ्वी की पृच्छा ? उत्तर - हे गौतम! बालुका पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त उत्कृष्ट चौदह हजार वर्ष है। प्रश्न - हे भगवन् ! मनःशिला पृथ्वी की पृच्छा ? उत्तर - हे गौतम! जघन्य अंतर्मुहूर्त्त उत्कृष्ट सोलह हजार वर्ष । प्रश्न - हे भगवन्! शर्कराप्रभा पृथ्वी की पृच्छा ? उत्तर - हे गौतम! जघन्य अंतर्मुहूर्त उत्कृष्ट अठारह हजार वर्ष । प्रश्न - हे भगवन् ! खर पृथ्वी की स्थिति कितने काल की कही गई हैं ? उत्तर - हे गौतम! खर पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त उत्कृष्ट बावीस हजार वर्ष की है। विवेचन प्रस्तुत सूत्र में पृथ्वी छह प्रकार की कहीं गई है - १. श्लक्ष्ण पृथ्वी - चूर्णित आटे के समान मुलायम पृथ्वी । २. शुद्ध पृथ्वी पर्वत आदि के मध्य में जो मिट्टी होती है वह शुद्ध पृथ्वी है. - ३. बालुका पृथ्वी - बारीक रेत बालुका पृथ्वी है । ४. मनःशिला पृथ्वी - मैनशिल आदि मनःशिला पृथ्वी है। ५. शर्करा पृथ्वी - कंकर, मुरुण्ड आदि शर्करा पृथ्वी है। ६. खर पृथ्वी - कठोर पाषाण रूप पृथ्वी खर पृथ्वी है। इन पृथ्वियों की कालस्थिति इस प्रकार कही गई है - श्लक्ष्ण पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त्त और उत्कृष्ट एक हजार वर्ष | शुद्ध पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त और उत्कृष्ट बारह हजार वर्ष । बालुका पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त और उत्कृष्ट चौदह हजार वर्ष । मनःशिला पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त्त और उत्कृष्ट सोलह हजार वर्ष । शर्करा पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त्त और उत्कृष्ट अठारह हजार वर्ष । खर पृथ्वी की स्थिति जघन्य अंतर्मुहूर्त और उत्कृष्ट बावीस हजार वर्ष । रयाणं भंते! केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता ? गोयमा ! जहण्णेणं दस वाससहस्साइं उक्कोसेणं तेत्तीसं सागरोवमाइं ठिइं, एवं सव्वं भाणियव्वं जाव सव्वट्ठसिद्ध देव त्ति ॥ भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! नैरयिकों की स्थिति कितने काल की कही गई है ? उत्तर - हे गौतम! नैरयिकों की स्थिति जघन्य दस हजार वर्ष और उत्कृष्ट तेतीस सागरोपम की Jain Education International २८५ For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.004194
Book TitleJivajivabhigama Sutra Part 01
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
PublisherAkhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
Publication Year2008
Total Pages370
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & agam_jivajivabhigam
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy