SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 58
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अष्टविध गणिसंपदा २५ attatradAAAAAAAAAAAAAAAAAAAAAkadakkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkk श्रुतसंपदा चार प्रकार की निरूपित हुई हैं - (अ) बहुश्रुत - अनेक शास्त्रों का ज्ञाता होना। (ब) परिचित श्रुत - सूत्रगत रहस्य - आशय का भलीभाँति ज्ञान होना। (स) विचित्र श्रुत - अपने दर्शन के सिद्धान्तों तथा अन्य दर्शन के सिद्धान्तों का अभिज्ञान होना। (द) घोषविशुद्धिकारकता - उच्चारण विशुद्धि का भलीभाँति ज्ञान होना। ये चार श्रुतसंपदाएँ हैं। ३. शरीरसंपदा कितने प्रकार की बतलाई गई हैं? यह चार प्रकार की परिज्ञापित हुई है - (अ) समुचित अनुपात युक्त लम्बाई-चौड़ाई युक्त देह का होना। (ब) अंग विकलता का अभाव (सांगोपांग होना)। (स) स्थिर संहनन - दैहिक संहननात्मक सुदृढ़ता (द) बहुप्रतिपूर्णेन्द्रियता - इन्द्रियों की सर्वथा परिपूर्णता। यह चतुर्विध देह संपदा का स्वरूप है। ४. वचनसंपदा कितने प्रकार की प्ररूपित हुई है? यह चार प्रकार की परिज्ञापित हुई है - (अ) आदेयवचनता - श्रद्धातिशय युक्त होने से ग्रहण करने योग्य वचन। (ब) मधुरवचनता - वाणी में मधुरता। (स) अनिश्रितवचनता - किसी पर भी अनाश्रित अनाधारित, पक्षपात शून्यवचन युक्तता (द) असंदिग्धवचनता - संदेह रहित वचनशीलता, चतुर्विध वचनसंपदा का यह स्वरूप है। ५. वाचनासंपदा के कितने प्रकार बतलाए गए हैं ? इसके चार प्रकार कहे गए हैं - (अ) शिष्य की ग्रहण विषयक योग्यता (क्षमता) को समझ कर तदनुरूप सूत्र विशेष की वाचना देना। (ब) शिष्य की धारणाशक्ति के अनुसार युक्ति तर्क-हेतु-दृष्टांत पूर्वक वाचना देना। Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.004177
Book TitleTrini Ched Sutrani
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
PublisherAkhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
Publication Year2007
Total Pages538
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari, agam_bruhatkalpa, agam_vyavahara, & agam_dashashrutaskandh
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy