SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 200
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ भगवती सूत्र-ग. ८ उ. १ एक द्रव्य परिणाम १२६३ भावार्य-३४ प्रश्न-हे भगवन् ! यदि एक द्रव्य काय प्रयोग-परिणत होता है, तो क्या औदारिक-शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है, औदारिकमिश्रशरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है, वैक्रिय-शरीर काप-प्रयोग-परिणत होता है, वैक्रिय मिश्र शरीर काय प्रयोग-परिणत होता है, आहारक-शरीर कायप्रयोग-परिणत होता है, आहारक-मिश्र शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है, या कार्मणशरीर काय प्रयोग-परिणत होता है ? ३४ उत्तर-हे गौतम ! वह एक द्रव्य औदारिक-शरीर काय-प्रयोगपरिणत होता है, अथवा याक्त् कार्मणशरीर काय-प्रयोगपरिणत होता है। ३५ प्रश्न-हे भगवन् ! यदि एक द्रव्य औदारिक-शरीर काय-प्रयोगपरिणत होता है, तो क्या एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है, अथवा यावत् पंवेन्द्रिय औदारिक-शरीर-काय-प्रयोग परिणत होता है ? ३५ उत्तर-हे गौतम ! वह एक द्रव्य एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर कायप्रयोग-परिणत होता है, या बेइंद्रिय औदारिक शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है अथवा यावत् पंचेन्द्रिय औदारिक-शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है। ३६ प्रश्न-हे भगवन् ! जो एक द्रव्य एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर कायप्रयोग-परिणत होता है, तो क्या वह पृथ्वीकाय एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर कायप्रयोग परिणत होता है, अयवा यावत् वनस्पतिकायिक एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर काय प्रयोग परिणत होता है ? .. ३६ उत्तर-हे गौतम ! वह पृथ्वीकायिक एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर काय-प्रयोग परिणत होता है अथवा यावत् वनस्पति कायिक एकेन्द्रिय औदारिकशरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है। ....३७ प्रश्न-हे भगवन् ! जो एक द्रव्य पृथ्वीकायिक एकेन्द्रिय औदारिकशरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है, तो क्या वह सूक्ष्म पृथ्वीकायिक एकेन्द्रिय औदारिक-शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है, अथवा बादर पृथ्वीकायिक एकेंद्रिय औदारिक-शरीर काय-प्रयोग-परिणत होता है ? Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.004088
Book TitleBhagvati Sutra Part 03
Original Sutra AuthorN/A
AuthorGhevarchand Banthiya
PublisherAkhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
Publication Year2008
Total Pages506
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & agam_bhagwati
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy