SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 29
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ पारिवारिकता का, आत्मीयता का नाम है। बाहरी रूप में सबसे हिलमिलकर प्रेमपूर्वक रहो और जब भी स्वयं को एकान्त में पाओ अन्दर उतरो, आत्म-निरीक्षण करो कि क्या स्थिति है। कितना क्रोध, मान, माया, लोभ है। अपनी व्याकुलता को परखो, अपने भीतर होने का प्रयास करो। अपने क्रोध से, अहंकार से लड़ो, उन्हें रूपान्तरित करो। अक्रोध, क्षमा और प्रेम से क्रोध पर विजय पाओ। अहंकार को विनय से परास्त करो। लोभ पर दान और सहयोग से विजित हो जाओ। आन्तरिक युद्ध आत्म-विजय देगा। यह विजय जो जीवन को अनुपम प्रसाद से भरेगी। जिस विजय के सामने विश्व-विजय भी फीकी है। जीवन में शाश्वत सुख व आनन्द रहता है। महावीर ने ऐसा ही जाना। आप सब भी उसी अनुभव से गुजरें यही कामना है। 28/ Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003882
Book TitleBanna Hai to Bano Arihant
Original Sutra AuthorN/A
AuthorChandraprabhsagar
PublisherJityasha Foundation
Publication Year2012
Total Pages122
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size13 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy