SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 58
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ चिलात पुत्र मुनि की कथा " महाराज यदि आपको मेरी कन्या से पाणिग्रहण करना है तो आपको मेरी एक शर्त माननी होगी । यमदंड भील ने महाराज उपश्रेणिक के समक्ष पुत्री के पाणिग्रहण के लिए शर्त रखते हुए कहा । 44 कौन सी शर्त भीलराज ? " मुझे तुम्हारी हर शर्त मंजूर है । मुझे तुम्हारी कन्या बेहद पसन्द है । कहते हुए राजा उपश्रेणिक ने भीलराज ने यमदंड से पूछा । "C परीषह - जयी " I राजन आप राजगृह के महाराज है । मैं इस जंगल का भीलराजा आपके निवास में अन्य रानियाँ होंगी । उनकी संताने भी होगी । " हाँ हैं....." महाराज ने हामी भरी । 66 “महाराज मेरी पुत्री भील पुत्री है । स्वाभाविक है कि आपके यहाँ उसका अन्य रानियाँ अपमान भी करें । आपके सामने वे ऐसा न भी करें पर परोक्ष रूप से वे मेरी पुत्री से मन ही मन घृणा करेंगी । दूसरे, मेरी पुत्री से उत्पन्न आपकी संतान भी अन्य राजकुमारों द्वारा तिरस्कृत ही रहेगी । अतः मैं नहीं चाहता कि मेरी पुत्री और उसकी संतान जीवन भर अपमान का घूंट पियें । उसे जिन्दगी भर गुलामी का जीवन व्यतीत करना पड़े । " "ऐसा नहीं होगा भीलराज यमदंड । मुझ पर विश्वास करो। तुम्हारी पुत्री को वही सन्मान मिलेगा जो अन्य रानियों को प्राप्त है । अरे उससे भी अधिक सन्मान दूँगा । हाँ, आप अपनी शर्त तो कहें । महाराज ने आश्वासन देते हुए पूछा । "" महाराज यदि आप मेरी कन्या का पाणिग्रहण करना चाहते हैं तो आपको मेरी पुत्री तिलकवती को पटरानी का पद देना होगा । उससे उत्पन्न संतान को ही युवराज पद पर आसीन कर उसे ही राज्यगद्दी पर बैठाना होगा ।" Jain Educationa International महाराज क्षणभर को सोचते रहे । पर ज्यों ही उनकी आँखें तिलकवती की आँखों से चार हुई वे जैसे सब कुछ भूल गये । और प्रेम के आवेश में ५७ For Personal and Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003695
Book TitleParishah Jayi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShekharchandra Jain
PublisherKunthusagar Graphics Centre
Publication Year
Total Pages162
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy