SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 155
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ टिप्पण सूत्र २ १. मृतगंगातीरहृद (मयंगतीरद्दहे)-- वृत्तिकार के अनुसार मृतगंगा का अर्थ है-वह प्रदेश, जहां कभी गंगा बहती थी। वर्तमान में उसका रास्ता बदल गया हो।' उत्तराध्ययन चूर्णि और सर्वार्थसिद्धि के अनुसार गंगा प्रतिवर्ष नये-नये मार्ग से समुद्र में जाती है। जो मार्ग चिर-त्यक्त हो, जो मार्ग बहते-बहते गंगा ने छोड़ दिया हो--उसे 'मृत-गंगा' कहा जाता है। द्रष्टव्य उत्तरज्झयणाणि १३/६ सूत्र ७ २. जब मनुष्यों का गमनागमन कम हो गया (पविरलमाणुसंसि) ऐसा क्षेत्र जहां सन्ध्या के पश्चात् आते-जाते लोग विरल ही दिखाई दें। ३. घर से बाहर गये लोग जब पुन: अपने-अपने घरों में लौट आए (निसंत पडिनिसंतसि) जब घर से बाहर गये लोग थक जाने पर भ्रमण से विरत हो, पुन: अपने घरों में लौट विश्राम करने लगे हों। तात्पर्य की भाषा में-जब पथ अत्यन्त जन-संचार-शून्य हो गये हों। १. ज्ञातावृत्ति, पत्र-१०४--मयंगतीरदहे त्ति-मृतगंगातीरहृद: मृतगंगा यत्र देशे गंगाजलं व्यूढमासीदिति। २. (क) उत्तराध्ययनचूर्णि, पृष्ठ २१५ --मतगंगा-हेट्ठाभूमीए गंगा, अण्णमण्णेहिं मग्गेहि जेण पुव्वं वोढूणं पच्छा ण वहति सा मतगंगा भण्णति । (ख) सर्वार्थसिद्धि, पृष्ठ २६१-- गंगा वहति पाथोधिं, वर्षेऽपराध्वना। वाहस्तत्र चिरात् त्यक्तो, मृतगंगे ति कथ्यते।। ३. ज्ञातावृत्ति, पत्र-१०५ पविरलमाणुस्ससि--प्रविरलं किल मानुषं सन्ध्याकाले यत्र तत्र देशे। ४. वही--निशान्तप्रतिनिशान्ते--अत्यन्तं भ्रमणाद्विरते निशान्तेषु वा गृहेषु प्रतिनिश्रान्ते--विश्रान्ते निलीने अत्यन्तजनसञ्चारविरह इत्यर्थ । Jain Education Intemational For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003624
Book TitleAgam 06 Ang 06 Gnatadharma Sutra Nayadhammakahao Terapanth
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTulsi Acharya, Mahapragna Acharya
PublisherJain Vishva Bharati
Publication Year2003
Total Pages480
LanguagePrakrit
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, & agam_gyatadharmkatha
File Size17 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy