________________ 11] [जम्बूद्वीपप्रज्ञप्तिसूत्र - इस प्रकार जम्बूद्वीप के अन्तर्गत महाविदेह क्षेत्र में कुल 532000x2= 1064000 दश लाख चौसठ हजार नदियाँ हैं, ऐसा बतलाया गया है / 15. भगवन् ! जम्बूद्वीप के अन्तर्गत मन्दर पर्वत के दक्षिण में कितने लाख नदियाँ पूर्वाभिमुख एवं पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं ? - गौतम ! 196000 एक लाख छियानवै हजार नदियाँ पूर्वाभिमुख एवं पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं। 16. भगवन् ! जम्बूद्वीप के अन्तर्गत मन्दर पर्वत के उत्तर में कितने लाख नदियाँ पूर्वाभिमुख एवं पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं ? गौतम ! 166000 एक लाख छियानवै हजार नदियाँ पूर्वाभिमुख एवं पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं। 17. भगवन् ! जम्बूद्वीप के अन्तर्गत कितने लाख नदियाँ पूर्वाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं ? ___ गौतम ! 728000 सात लाख अट्ठाईस हजार नदियाँ पूर्वाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं। 18. भगवन् ! जम्बूद्वीप में कितने लाख नदियाँ पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं ? गौतम ! 728000 सात लाख अट्ठाईस हजार नदियाँ पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण समुद्र में मिलती हैं। इस प्रकार जम्बूद्वीप के अन्तर्गत कुल 728000+728000 - 1456000 चौदह लाख छप्पन हजार नदियाँ हैं, ऐसा बतलाया गया है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org