SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 211
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १७६] [नन्दीसूत्र अनुत्तरौपपातिकदशा—इसमें तीन वर्ग हैं। इसमें अनुत्तर विमानों में उत्पन्न होने वाले उत्तम पुरुषों का वर्णन है। .. विवाह-चूलिका भगवतीसूत्र की चूलिका। वरुणोपपात इस सूत्र का किसी मुनि द्वारा पाठ किए जाने पर वरुणदेव वहाँ उपस्थित होकर उस अध्ययन को सुनता है और प्रसन्न होकर मुनि से वरदान माँगने को कहता है। किन्तु मुनि के इन्कार कर देने पर उस निस्पृह एवं संतोषी मुनि को सविधि वंदन करके चला जाता है। यही इस सूत्र में वर्णित है। उत्थानश्रुत-इसमें उच्चाटन का वर्णन है, किसी ग्राम में कोई मुनि कुपित होकर इस सूत्र का एक, दो या तीन बार पाठ करे तो ग्राम में उच्चाटन या अशांति हो जाती है। समुत्थानश्रुत—इस सूत्र का पाठ करने पर अगर किसी गाँव में अशांति हो तो वहाँ शांति हो जाती है। नागपरिज्ञापनिका इस सूत्र के विधिपूर्वक अध्ययन करने से स्वस्थान पर स्थित नागकुमार देव श्रमण को वन्दना करते हुए वरद हो जाते हैं। कल्पिका-कल्पावतंसिका इनमें सौधर्मादि कल्प-देवलोक में विशेष तप से उत्पन्न होने वाले देव-देवियों का वर्णन है। पुष्पिता-पुष्पचूला—इनमें विमानवासियों के वर्तमान एवं पारभाविक जीवन का वर्णन किया गया है। वृष्णिदशा इसमें अन्धकवृष्णि के कुल में उत्पन्न हुए दस जीवों से सम्बन्धित धर्मचर्या, गति, संथारा तथा सिद्धत्व प्राप्त करने का उल्लेख है। इसके दस अध्ययन हैं। प्रकीर्णक अहँत द्वारा उपदिष्ट श्रुत के आधार पर मुनि जिन ग्रन्थों की रचना करते हैं उन्हें प्रकीर्णक कहते हैं। भगवान् ऋषभदेव से लेकर महावीर तक असंख्य श्रमण हुए हैं और उन्होंने अपने ज्ञान के विकास, कर्म-निर्जरा तथा अन्य प्राणियों के बोध-हेतु अपनी योग्यता एवं श्रुत के अनुसार अपरिमित ग्रन्थों की रचना की है। सारांश यह है कि तीर्थ में असीम प्रकीर्णक होते हैं। __अङ्गप्रविष्टश्रुत ८२–से किं तं अंगपविटुं ? अंगपविटुं दुवालसविहं पण्णत्तं, तं जहा (१) आयारो (२) सूयगडो (३) ठाणं (४) समवायो (५) विवाहपन्नती (६) नायाधम्मकहाओ (७) उवासगदसाओ (८) अंतगडदसाओ (९) अणुत्तरोववाइअदसाओ (१०) पण्हावागरणाइं (११) विवागसुअं (१२) दिट्ठिवाओ। ॥ सूत्र० ४५॥ ८२—अङ्गप्रविष्टश्रुत कितने प्रकार का है ? अङ्गप्रविष्टश्रुत बारह प्रकार का है
SR No.003467
Book TitleAgam 31 Chulika 01 Nandi Sutra Stahanakvasi
Original Sutra AuthorDevvachak
AuthorMadhukarmuni, Kamla Jain, Shreechand Surana
PublisherAgam Prakashan Samiti
Publication Year1982
Total Pages253
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Philosophy, & agam_nandisutra
File Size17 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy