SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 124
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ द्वितीय वक्षस्कार ] २०. शयनविधि - पलंग आदि शयन सम्बन्धी वस्तुओं की संयोजना, सुसज्जा आदि का ज्ञान, २१. आर्या - आर्या छन्द रचने की कला, २२. प्रहेलिका- गूढाशय वाले पद्य, पहेलियाँ रचना, उनका हल प्रस्तुत करना, २३. मागधिका - मागधिका छन्द में रचना करने की कला, २४. गाथा - संस्कृतभिन्न अन्य भाषा में आर्या छन्द में रचना, २५. गीतिका - पूर्वार्द्ध के सदृश उत्तरार्द्ध-लक्षणा आर्या में रचना, २६. श्लोक - अनुष्टुप - विशेष में रचना, २७. हिरण्ययुक्ति - चाँदी के यथोचित संयोजन की कला, [६१ २८. स्वर्णयुक्ति - सोने के यथोचित संयोजन की कला, २९. चूर्णयुक्ति-कोष्ठ आदि सुगन्धित पदार्थों का बुरादा बनाकर उसमें अन्य पदार्थों का मेलन, ३०. आभरणविधि - आभूषण अलंकार द्वारा सज्जा, ३१. तरुणी - परिकर्म - युवतियों के श्रृंगार, प्रसाधन की कला, . ३२. स्त्रीलक्षण - सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार स्त्रियों के शुभ-अशुभ लक्षणों का ज्ञान, ३३. पुरुषलक्षण - सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों के शुभ तथा अशुभ लक्षणों का ज्ञान, ३४. हयलक्षण—शालिहोत्र शास्त्र के अनुसार घोड़े के शुभ-अशुभ लक्षणों का ज्ञान, ३५. गजलक्षण - हाथी के शुभ-अशुभ लक्षणों का ज्ञान, ३६. गोलक्षण - गोजातीय पशुओं के शुभ-अशुभ लक्षणों का ज्ञान, ३७. कुक्कुटलक्षण - मुर्गों के शुभ-अशुभ लक्षणों का ज्ञान, ३८. छत्रलक्षण—चक्रवर्ती के छत्र-रत्न आदि का ज्ञान, ३९. दण्डलक्षण – छत्र आदि में लगने वाले दंड के सम्बन्ध में ज्ञान ४०. असिलक्षण - तलवार सम्बन्धी ज्ञान ४१. मणिलक्षण - रत्न - परीक्षा ४२. काकणिलक्षण - चक्रवर्ती के काकणि रत्न का विशेष ज्ञान, ४३. वास्तुविद्या - गृह - भूमि के गुण-दोषों का परिज्ञान, ४४. स्कन्धावार मान — सेना के पड़ाव या शिविर के परिमाण या विस्तार के सम्बन्ध में ज्ञान, ४५. नगरमान - नगर के परिमाण के सम्बन्ध में जानकारी - नूतन नगर बसाने की कला, ४६. चार- गृह - गणना का विशेष ज्ञान ४७. प्रतिचार - ग्रहों के वक्र-गमन आदि प्रतिकूल चाल का ज्ञान ४८. व्यूह - युद्धोत्सुक सेना की चक्रव्यूह आदि के रूप में जमावट, ४९. प्रतिव्यूह - व्यूह को भंग करने में उद्यत सेना की व्यूह के प्रतिकूल स्थापना या जमावट, ५०. चक्रव्यूह - चक्र के आकार की सैन्य रचना, -
SR No.003460
Book TitleAgam 18 Upang 07 Jambudveep Pragnapti Sutra Stahanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMadhukarmuni, Chhaganlal Shastri, Shobhachad Bharilla
PublisherAgam Prakashan Samiti
Publication Year1986
Total Pages482
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Geography, & agam_jambudwipapragnapti
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy