SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 235
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १८६] [जीवाजीवाभिगमसूत्र चरिंदिय णपुंसका विसेसाहिया, तेइंदिय णपुंसका विसेसाहिया, बेइंदिय णपुंसका विसेसाहिया, तेउक्काइय एगिंदिय तिरिक्खजोणिय णपुंसका असंखेज्जगुणा, पुढविकाइय० णपुंसका विसेसाहिया, आउक्काइय० णपुंसका विसेसाहिया, वाउक्काइय० णपुंसका विसेसाहिया, वणप्फइकाइय एगिदिय तिरिक्खजोणिय णपुंसका अणंतगुणा। [६२] (१) भगवन् ! इन स्त्रियों में पुरुषों में और नपुंसकों में कौन किससे कम, अधिक, तुल्य या विशेषाधिक हैं ? गौतम ! सबसे थोड़े पुरुष, स्त्रियां संख्यातगुणी और नपुंसक अनन्तगुण हैं। (२) भगवन् ! इन तिर्यक्योनिक स्त्रियों में, तिर्यक्योनिक पुरुषों में और तिर्यक्योनिक नपुंसकों में कौन किससे कम, बहुत, तुल्य या विशेषाधिक हैं ? गौतम ! सबसे थोड़े तिर्यक्योनिक पुरुष, तिर्यक्योनिक स्त्रियां उनसे असंख्यातगुणी और उनसे तिर्यक्योनिक नपुंसक अनन्तगुण हैं । (३) भगवन् ! इन मनुष्यस्त्रियों में, मनुष्यपुरुषों में और मनुष्यनपुंसकों में कौन किससे अल्प, बहुत, तुल्य या विशेषाधिक हैं ? गौतम ! सबसे थोड़े मनुष्यपुरुष, उनसे मनुष्यस्त्रियां संख्यातगुणी, उनसे मनुष्यनपुंसक असंख्यातगुण हैं। (४) भगवन् ! इन देवस्त्रियों में, देवपुरुषों में और नैरयिकनपुंसकों में कौन किससे कम, बहुत, तुल्य या विशेषाधिक हैं ? गौतम ! सबसे थोड़े नैरयिकनपुंसक, उनसे देवपुरुष असंख्यातगुण, उनसे देवस्त्रियां असंख्यातगुणा है। (५) हे भगवन् ! इन तिर्यक्योनिक स्त्रियों, तिर्यक्योनिकपुरुषों, तिर्यक्योनिक्नपुंसकों में, मनुष्यस्त्रियों, मनुष्यपुरुषों और नपुंसकों में, देवस्त्रियों, देवपुरुषों और नैरयिकनपुंसकों में कौन किससे अल्प, बहुत, तुल्य या विशेषाधिक हैं ? गौतम ! सबसे थोड़े मनुष्यपुरुष, उनसे मनुष्यस्त्रियां संख्यातगुणी, उनसे मनुष्यनपुंसक असंख्यातगुण, उनसे नैरयिकनपुंसक असंख्यातगुण, उनसे तिर्यक्योनिकपुरुष असंख्यातगुण,
SR No.003454
Book TitleAgam 14 Upang 03 Jivabhigam Sutra Part 01 Stahanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMadhukarmuni, Rajendramuni, Shobhachad Bharilla
PublisherAgam Prakashan Samiti
Publication Year1989
Total Pages498
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Metaphysics, & agam_jivajivabhigam
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy