SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 290
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ २५९ अष्टम शतक : उद्देशक-२ जहा सिद्धा (सु० ३८)।२। [४८ प्र.] भगवन् ! अनिन्द्रिय (इन्द्रियरहित) जीव ज्ञानी हैं अथवा अज्ञानी हैं ? [४८ उ. ] गौतम ! उनके विषय में सिद्धों (सू. ३८ में कथित) की तरहा जानना चाहिए। (द्वितीय द्वार) ४९. सकाइया णं भंते ! जीवा किं नाणी अन्नाणी ? गोयमा ! पंच नाणाणि तिण्णि अन्नाणाई भयणाए। [४९ प्र.] भगवन् ! सकायिक (कायासहित) जीव ज्ञानी हैं या अज्ञानी ? [४९ उ.] गौतम ! सकायिक जीवों के पांच ज्ञान और तीन अज्ञान भजना से होते हैं। ५०. पुढविकाइया जाव वणस्सइकाइया नो नाणी, अण्णाणी। नियमा दुअण्णाण, तं जहामतिअण्णाणी य सुयअण्णाणी य। [५०] पृथ्वीकायिक से वनस्पतिकायिक जीव तक ज्ञानी नहीं, अज्ञानी होते हैं । वे नियमत: दो अज्ञान (मति-अज्ञान और श्रुत-अज्ञान) वाले होते हैं। ५१. तसकाइया जहा सकाइया (सु. ४९)। [५१] त्रसकायिक जीवों का कथन सकायिक जीवों के समान [सू. ४९] समझना चाहिए। ५२. अकाइया णं भंते ! जीवा किं नाणी० ? जहा सिद्धा (सु. ३८)।३। [५२ प्र.] भगवन् ! अकायिक (कायारहित) जीव ज्ञानी हैं अथवा अज्ञानी हैं ? [५२ उ.] गौतम ! इनके विषय में सिद्धों की तरह जानना चाहिए। (तृतीय द्वार) ५३. सुहुमा णं भंते ! जीवा किं नाणी ? जहा पुढविकाइया (सु. ५०)। [५३ प्र.] भगवन् ! सूक्ष्म जीव ज्ञानी हैं या अज्ञानी हैं ? [५३ उ.] गौतम ! इनके विषय में पृथ्वीकायिक जीवों (सू. ५० में कथित) के समान कथन करना चाहिए। ५४. बादरा णं भंते ! जीवा किं नाणी० ? जहा सकाइया (सु. ४९) [५४ प्र.] भगवन् ! बादर जीव ज्ञानी हैं, या अज्ञानी हैं ? [५४ उ.] गौतम ! इनके विषय में सकायिक जीवों (सू. ४९ में कथित) के समान कहना चाहिए।
SR No.003443
Book TitleAgam 05 Ang 05 Bhagvati Vyakhya Prajnapati Sutra Part 02 Stahanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMadhukarmuni
PublisherAgam Prakashan Samiti
Publication Year1983
Total Pages669
LanguagePrakrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Metaphysics, & agam_bhagwati
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy