SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 51
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ठक्कुर - फेरू - विरचित पारसी र ल ठक्कुर फेरू ने (१०३ ) लाल, अकीक और पिरोजा को पारसी रत्न माना है । इसका यह अर्थ हुआ कि ये रत्न या तो फारस में होते थे अथवा उनका व्यापार फारस और अरब के व्यापारी करते थे । ३४ 1 लाल - आग की तरह लाल - यह रत्न बंदखसाण देश यानी बदख्शां से आता था। मार्कोपोलो ( भा० १, पृ० १४९-५० ) के अनुसार बदख्शां के बलास मानिक प्रसिद्ध थे । वे सिग्नान के एक पहाड से खोद कर निकाले जाते थे और उन पर वहां के शासक का पूरा अधिकार होता था । लाल की खानें बंक्षु नदी के दाहिने किनारे पर इराकाशम जिले में शिगनान के सीमा पर स्थित हैं (वुड, ए जर्नी टु आक्शस, भूमिका पृ० ३३ ) अकीक-ठक्कुर फेरू ने इसे पीले रंग का कहा है और इसकी उत्पत्ति जमण देश यानी अरब में यमन देश माना है । यमन देश के अकीक का उल्लेख इब्नबैतर ( ११९७ - १२४८ ) ने किया है ( फेरां, तेक्सत् रेलातीफ अ ल एक्सप्रेम ओरियां, १, पृ० २५६ ) और इसे कई बीमारियों की औषधि मानी है । आज दिन भी यमनी अकीक बंबई में प्रसिद्ध है । इसका दाम ठक्कुर फेरु के अनुसार बहुत कम होता था । फिरोजा -ठक्कुर फेरू के अनुसार नीलाम्ल रंग का फिरोजा नीसावर और मुवासीर की खानों से आता था । निसावर से यहां फारस के निशापुर से मतलब है । तावर्निये (२, पृ० १०३-०४ ) के अनुसार फिरोजा फारस में दो खानों से पाया जाता था । पुरानी खान मशद से तीन दिन के रास्ते पर निशापुर के आसपास थी और नई मशद से पांच दिन के रास्ते पर थी । मुवासीर से यहां ईराक के मोसुल या अलमौसिल से बोध होता है । लगता है फारसी फिरोजा यहां व्यापार के लिये आता था । आज दिन भी मोसुल में फिरोजे का व्यापार होता है । लाल, लहसनिया, इन्द्रनील और फिरोजे का दाम ठक्कुर फेरू के अनुसार तौल से सोने के टांकों में होता था । निम्नलिखित यंत्र से यह बात साफ हो जाती है: मासा लाल ल्हसणी ०॥ १ 1|10 इन्द्रनील 이 पेरोजा 이 १ २॥ १॥॥ -२॥ oll Jain Education International ० ॥ १॥ ६ ४॥ ०||| ०||| २ ९ ६॥ १ १ दूसरे महारत्नों के मुकाबिले में काफी कम थी । २॥ १५ ११॥ १ २ ३ २४ १८ For Private & Personal Use Only ३॥ ४ ૩૪ ५० २५॥ ३७॥ V उपर्युक्त यंत्र के अध्ययन से पता चल जाता है कि लाल इत्यादि की कीमत ८ १५ १५ www.jainelibrary.org
SR No.003399
Book TitleRatnaparikshadi Sapta Granth Sangraha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorThakkur Feru, Agarchand Nahta, Bhanvarlal Nahta
PublisherRajasthan Prachyavidya Pratishthan Jodhpur
Publication Year1996
Total Pages206
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy