SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 128
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १०६ मत्स्य प्रदेश की हिन्दी साहित्य को देन श्रृंगार रस की एक सुन्दर झांकी कवि भोलानाथ ' द्वारा रचित 'लीला पचीसी' नामक पुस्तक में मिलती है। इस पुस्तक में पांच प्रसंग हैं और छंदों की संख्या १०७ है । पुस्तक के अन्त में 'लीला प्रकास' नाम दिया हुआ है । दूसरे प्रसंग का एक उदाहरण ऐसे सुन्दर समय में जब प्रकृति अपने उद्दाम यौवन में है कुंजन में द्रुम बेलि फूलि में रहति सदा प्रति । गुंजत मंजु मलिंद वृंद गति मंद सदा गति ॥ तरनि तनूजा नीर तीर कल्लोल सुहाई । नाचत मत्त मयूर हंस वग सारस नांई ॥ वृंदावन सुखधाम प्रिया पीतम कौ छाजत । जहां काम श्रभिराम वाम संग सदा विराजत ।। समय होत रितुराज सरद की रेंनि सुहाई । दंपति जंह विहरंत काम की फिरत दुहाई ॥ किसुक बकुल अनार व द्रुम फूली बेली। कुहू कुहू पिक पुंज मंजु गुंजत अलि केली ॥ तृतीय प्रसंग में - ये द्वारिका प्राय मिले कुरषेत हेत करि । किये मनोरथ सफल सबन के सब विधि के हरि ॥ Jain Education International उपरि गयो तब मान बालके हियतें त्यौं ही, कही बड़े रिझवार न चहियत यह तौं त्यों ही । लगी घाय प्रिय हियें बेलि ज्यौं बाल बिहसिके, राषी गरै लगाइ हाय कहि गाढ़े कसिकें । लषि लषि दृगन प्रघात मुदित मन होत दरस प्रति, इक सिंघासन लसत दोऊ दंपति अनन्य गति । " भोलानाथ, महाराज सूरजमल के पुत्र नाहरसिंह के आश्रय में रहते थे । सूरज लौं परत्तछ अखिल भुव मंडल लहिये । सूरजमल्ल भुवाल अचल अचला में कहिये ॥ नाहरसिंघ प्रसिद्ध पुत्र तिनको जगमाहीं । नित कवि भोलानाथ बसत तिनकी हित छांही ॥ तिनको ही मत पाइ जथा मति लीला बरनी । छूट जाय त्रयताप पढ़त श्री सुनत सुकरनी ॥ २ यह वृन्दावन की केलि-क्रीडा या 'महारास' नहीं है, प्रत्युत कुरुक्षेत्र में पुनर्मिलन के अवसर पर कृष्ण का राधा आदि से मिलना है । For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003396
Book TitleMatsyapradesh ki Hindi Sahitya ko Den
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMotilal Gupt
PublisherRajasthan Prachyavidya Pratishthan Jodhpur
Publication Year1962
Total Pages320
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size13 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy